बसंत पाटील को लेखक ने अपना दोस्त बनाने की कोशिश क्यों की?
बसंत पाटील बहुत होशियार छात्र था। वह शांत स्वभाव का था। उसके सवाल हमेशा सही निकलते थे। उसका पढ़ाई में बहुत ज्यादा मन लगता था। वह घर से पूरी तैयारी करके आता था। कक्षाध्यापक ने उसे कक्षा मानिटर बना दिया था। वह मास्टर के पास पहली बेंच पर बैठता था। वह दूसरों के सवालों की जाँच भी कर लेता था। इस तरह कक्षा में उसका बहुत सम्मान था। इन्हीं सब कारणों से लेखक बसंत पाटील से दोस्ती कराना चाहा।