निम्नलिखितकाव्यांशको ध्यानपूर्वकपढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए [1 × 5 = 5]
यश है या न वैभव है, मान है न सरमायाः
जितनी ही दौड़ा तू उतना ही भरमाया।
प्रभुता का शरण-बिंब केवल मृगतृष्णा है,
हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है।
जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन
छाया मत छूना
मन, होगा दुख दूना।
(क) ‘हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है’— इस पंक्ति से
कवि किस तथ्य से अवगत करवाना चाहता है ?
(ख) कवि ने यथार्थ के पूजन की बात क्यों कही है?
(ग) “मृगतृष्णा’ का प्रतीकात्मक अर्थ लिखिए।
(क) ‘हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है— इस पंक्ति में कवि यह तथ्य अवगत कराना चाहते हैं कि मनुष्य को इस यथार्थ को स्वीकार कर लेना चाहिए कि जीवन में सुख-दुख का चोली दामन का साथ होता है। जीवन में केवल सुख रूपी चाँदनी रातें ही नहीं अपितु दुख रूपी अमावस्या भी आती है।
(ख) कवि ने यथार्थ पूजन की बात इसलिए कही है क्योंकि यथार्थ ही जीवन की वास्तविकता है, इसका सामना हर किसी को करना पड़ता है। भविष्य को सुंदर बनाने के लिए वर्तमान में परिश्रम करना पड़ता है।
(ग) ‘मृगतृष्णा’ का शाब्दिक अर्थ है-धोखा या भ्रम रेगिस्तान में रेत के टीलों पर चिलचिलाती धूप को पानी समझकर हिरण प्यास बुझाने दौड़ता है। इसी को मृगतृष्णा कहते हैं। इसका प्रतीकात्मक अर्थ भ्रमक चीजों से है जो सुख का भ्रम पैदा करती है। जो न होकर भी होने का आभास कराती है वही मृगतृष्णा है।