Sponsor Area
हाशियाकरण शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए।
हाशियाकरण का अर्थ है किसी को हाशिये या किनारे पर ढकेलना। ऐसे में वह व्यक्ति समाज के केंद्र व मुख्यधारा में नहीं रहता।
आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।
आदिवासी लगातार हाशिये पर निम्नलिखित कारणों से खिसकते जा रहे हैं-
(i) उद्योग, खनन आदि के लिए आदिवासियों की जमीन को छीना जा रहा है।
(ii) उद्योग, खेती व इमारती लकडी हेतु विशाल वनभूमियों को साफ किया जा रहा है।
(iii) पूर्वोत्तर भारत में, उनकी जमीनों पर लंबे समय से सैन्य बलों की भरमार रही है और युद्धों का असर ज़मीनों पर भी पड़ता है।
आप अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षा को क्यों महत्वपूर्ण मानते हैं। इसका एक कारण बताइए।
बहुसंख्यक समुदाय द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों पर संस्कृतिक वर्चस्व से बचने के लिए संवैधानिक सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारतीय संविधान के अनुसार बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति, समाज और सरकार को प्रभावित कर सकती है। ऐसी स्थिति में छोटा आकार घाटे की बात साबित हो सकती है और छोटे समुदाय हाशिये पर खिसकते चले जाते हैं। उन्हें सांस्कृतिक वर्चस्व से सुरक्षित रखने के लिए संवैधानिक सुरक्षा महत्वपूर्ण है।
अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?
आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देना है कि 'मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।' इस अध्याय में दी गई जानकारी के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए।
दो तर्क निम्नलिखित है-
(i) उन्हें मूलभूत सुविधाएँ जैसे पक्के घर, बिजली आदि समान रूप से उपलब्ध नहीं है।
(ii) मुसलमानों की साक्षरता अन्य समुदायों की अपेक्षा में सबसे कम है।
कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं लगता है। सदा नाचते ही रहते हैं। उसकी बात सुनकर आप भारत के आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उन में से तीन बातें लिखें।
चित्रकथा पट्ट में आपने देखा है कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या आप आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं।
(i) आदिवासी - आदिवासी शब्द का अर्थ 'मूल निवासी' ये जंगलों के साथ जीते है और आज भी ऐसे ही जे रहे है। वे रंगीन परिधान, टोपी और नृत्य के शौकीन होते हैं।
(ii) आदिवासियों की अपनी भाषाएं हैं (उनमे से ज्यादातर संस्कृत से बिलकुल भिन्न हैं और संभवत: उतनी ही पुराने हैं)। इन भाषाओं ने बांग्ला जैसी 'मुख्यधारा' की भारतीय भाषाओं को गहरे तौर पर प्रभावित किया हैं।
(iii) आदिवासियों के बहुत सारे जन जातीय धर्म होते हैं उनके धर्म इस्लाम, हिंदुत्व अदि धर्मों से बिल्कुल अलग है।
(iv) आदिवासी समुदाय जातिवाद पर आधारित समुदायों या राजाओं के शासन में रहने वाले समुदाय से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि उनमे ऊँच नीच का फर्क बहुत कम होता है।
(v) वे प्रकृति से जुडी चीजों जैसे पर्वत, नदी, पशु आदि की उपासना करते हैं।
(vi) औपनिवेशिक शासन से पहले आदिवासी समुदाय शिकार और चीज़ें बीनकर आजीविका चलाते थे वे एक जगह ठहरकर कम रहते थे। वे स्थानांतरित खेती के साथ-साथ लंबे समय तक एक स्थान पर भी खेती करते थे।
(vii) हालांकि ये परंपराएं अभी भी कायम है, लेकिन पिछले 200 साल में आए आर्थिक बदलावों, वन नीतियों व निजी उद्योगों के राजनीतिक दबाव की वजह से इन लोगों को बागानों, निर्माण स्थलों, उद्योगों और घरों में नौकरी करने के लिए ढकेला जा रहा है।
क्या आप इस बात से सहमत है कि आर्थिक हाशियाकरण और समाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हैं? क्यों ?
हाँ, हम इस बात से सहमत है कि आर्थिक हाशियाकरण और समाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हैं क्योंकि गरीबी के कारण आदिवासी समुदाय हैसियत में कमतर माने जाते है। आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण व कम संख्या में होने के कारण उन्हें पिछले सालों में आए आर्थिक बदलावों, वन नीतियों और राज्य व उद्योगों के राजनीतिक दबाव के कारण निर्माण स्थलों, उद्योगों में नौकरी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस तरह वे गरीबी और लाचारी का शिकार बनते जा रहे है। फलतः उनके बच्चे कुपोषण के शिकार हो रहे हैं इसके साथ ही साक्षरता भी कम होती है।
Sponsor Area
Sponsor Area