-->

हाशियाकरण की समझ

Question
CBSEHHISSH8008361

कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं लगता है। सदा नाचते ही रहते हैं। उसकी बात सुनकर आप भारत के आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उन में से तीन बातें लिखें।

Solution
आदिवासियों के जीवन से संबंधित  तीन बातें निम्नलिखित है-
(i) आदिवासी समुदाय जातिवाद पर आधारित समुदायों या राजाओं के शासन में रहने वाले समुदाय से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि उनमे ऊँच नीच का फर्क बहुत कम होता है।
(ii) आदिवासियों के बहुत सारे जन जातीय धर्म होते हैं उनके धर्म इस्लाम, हिंदुत्व अदि धर्मों से बिल्कुल अलग है।
(iii) वे प्रकृति से जुडी चीजों जैसे पर्वत, नदी, पशु आदि की उपासना करते हैं।
(iv) आदिवासियों की अपनी भाषाएँ है।

Some More Questions From हाशियाकरण की समझ Chapter

आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए।

आप अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षा को क्यों महत्वपूर्ण मानते हैं। इसका एक कारण बताइए।

अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं?

आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देना है कि 'मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।' इस अध्याय में दी गई जानकारी के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए।

कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं आपकी एक दोस्त आपके नजदीक बैठी है। वह अचानक कहती है इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग-बिरंगे हैं लगता है। सदा नाचते ही रहते हैं। उसकी बात सुनकर आप भारत के आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँगे? उन में से तीन बातें लिखें।

चित्रकथा पट्ट में आपने देखा है कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाना चाहती है। क्या आप आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं।

क्या आप इस बात से सहमत है कि आर्थिक हाशियाकरण और समाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हैं? क्यों ?