Sponsor Area
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे?
मानव आवासों के संगठित समूह को बस्ती कहा जाता है, जिसमें उनके रहने तथा प्रयोग करने वाले भवनों तथा उनके आने-जाने के लिए बनाए गए रास्तों एवं गलियों को सम्मलित किया जाता है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
स्थान (साइट) एवं स्थिति (सिचुएसन) के मध्य अंतर बताएँ।
स्थान का संबंध उस भूमि से होता है जहाँ मानव बस्ती बनाकर रहते हैं, साथ ही वे अनेक जीवनोपयोगी क्रियाकलापों में संलग्न रहते हैं। जबकि स्थिति का संबंध उन भौगोलिक व पर्यावरणीय दशाओं के अलावा समीपस्थ बस्तियों से है जिनसे एक बस्ती प्रभावित होती है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं?
व्यवसाय तथा जनसंख्या के आधार पर बस्तियों को ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों में वर्गीकृत किया जाता है। ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण उनकी स्थिति, कार्य तथा आकृति के आधार पर किया जाता हैं। नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण उनकी जनसंख्या, व्यावसायिक संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था, अवस्थिति एवं आकृति के आधार पर किया जाता है।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएँ।
मानव भूगोल में बस्तियों का अध्ययन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि बस्तियों की स्थिति प्रतिरोध तथा विन्यास के अध्ययन द्वारा हम यह जान सकते हैं कि मनुष्य ने प्रारंभ से अब तक आसपास की भूमि का उपयोग कैसे किया है। मानव बस्तियों के अध्ययन से मानव के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक विकास का पता चलता है और यही मानव भूगोल की विषय वस्तु होती हैं।
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दीजिए:
ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती किसे कहते हैं? उनकी विशेषताएँ बताएँ।
ग्रामीण बस्ती: ग्रामीण बस्ती अधिक निकटता से तथा प्रत्यक्ष रूप से भूमि से नजदीकी संबंध रखती हैं। यहाँ के निवासी अधिकतर प्राथमिक गतिविधियों में लगे होते हैं। जैसे-कृषि, पशुपालन एवं मछली पकड़ना आदि इनके प्रमुख व्यवसाय होते हैं। बस्तियों का आकार अपेक्षाकृत छोटा होता है।
ग्रामीण बस्तियों की विशेषताएँ:
नगरीय बस्ती: वान रिक्टोफन के अनुसार, 'नगर एक संगठित समूह होता हैं जिसमें सामान्यतः कृषि कार्यों के विपरीत प्रमुख व्यवसाय वाणिज्य तथा उद्योग से संबंधित होते हैं।
नगरीय बस्तियों की विशेषताएँ:
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दीजिए:
विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं का विवेचन कीजिए।
विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों से संबंधित समस्याएँ निम्नलिखित हैं:
Sponsor Area
Sponsor Area