निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार हैं?
व्यवसाय तथा जनसंख्या के आधार पर बस्तियों को ग्रामीण तथा नगरीय बस्तियों में वर्गीकृत किया जाता है। ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण उनकी स्थिति, कार्य तथा आकृति के आधार पर किया जाता हैं। नगरीय बस्तियों का वर्गीकरण उनकी जनसंख्या, व्यावसायिक संरचना, प्रशासनिक व्यवस्था, अवस्थिति एवं आकृति के आधार पर किया जाता है।