निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए:
मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएँ।
मानव भूगोल में बस्तियों का अध्ययन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि बस्तियों की स्थिति प्रतिरोध तथा विन्यास के अध्ययन द्वारा हम यह जान सकते हैं कि मनुष्य ने प्रारंभ से अब तक आसपास की भूमि का उपयोग कैसे किया है। मानव बस्तियों के अध्ययन से मानव के आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक विकास का पता चलता है और यही मानव भूगोल की विषय वस्तु होती हैं।