राजनीतिक सिद्धांत Chapter 1 राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय
  • Sponsor Area

    NCERT Solution For Class 11 राजनीतिक विज्ञान राजनीतिक सिद्धांत

    राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय Here is the CBSE राजनीतिक विज्ञान Chapter 1 for Class 11 students. Summary and detailed explanation of the lesson, including the definitions of difficult words. All of the exercises and questions and answers from the lesson's back end have been completed. NCERT Solutions for Class 11 राजनीतिक विज्ञान राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय Chapter 1 NCERT Solutions for Class 11 राजनीतिक विज्ञान राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय Chapter 1 The following is a summary in Hindi and English for the academic year 2021-2022. You can save these solutions to your computer or use the Class 11 राजनीतिक विज्ञान.

    Question 2
    CBSEHHIPOH11021785

    लोकतंत्र के सफल संचालन के लिए नागरिकों का जागरूक होना जरूरी है। टिप्पणी कीजिए।

    Solution
    1. शिक्षित और सचेत नागरिक राजनीति करने वालों को जनाभिमुख बना देते हैं। उदाहरण के तौर पर:
    2. यदि जागरूक नागरिक राजनेताओं को दल-बदल करते, झूठे वायदे और बढ़े-चढ़े दावे करते, विभिन्न तबकों से जोड़तोड़ करते, निजी या सामूहिक स्वार्थों में निष्ठुरता से रत और घृणित रूप में हिंसा पर उतारू होता देखते हैं तो वह विभिन्न सार्वजनिक मंच का प्रयोग करके उन्हें चुनौती दे सकते हैं।
    3. जागरूक नागरिक जब सरकार की नीतियों से असहमत होते हैं तो वह विरोध करते हैं और वर्तमान कानून को बदलने के लिए अथवा नए कानूनों और विनियमों को लागू करवाने के लिए अपनी सरकारों को राजी करने हेतु प्रदर्शन आयोजित करते हैं।
    4. सतर्क नागरिकों में सरकारी अधिकारियों और नेताओं की गलत नीतियों और उनके भ्रष्टाचार को जाँचने-परखने की क्षमता भली-भाँति होती हैं।
    5. जागरूक नागरिकता प्रजातंत्र की सफलता की पहली शर्त हैं। 

    Question 3
    CBSEHHIPOH11021786

    राजनीतिक सिद्धांत का अध्ययन हमारे लिए किन रूपों में उपयोगी है ? ऐसे चार तरीकों की पहचान करें जिनमें राजनीतिक सिद्धांत हमारे लिए उपयोगी हों।

    Solution

    राजनीतिक सिद्धांत राजनीतिक जीवन से सम्बन्धित अवधारणाओं और व्यापक अनुमानों का एक ऐसा ताना -बाना है जिसमें, शासन, राज्य और समाज की प्रकृति व लक्ष्यों और मनुष्यों की राजनीतिक क्षमताओं का विवरण शामिल है।

    राजनीतिक सिद्धांत की उपयोगिता को निम्नलिखित उपयोगी बिंदुओं से स्पष्ट किया जाता हैं:

    1. राजनीतिक सिद्धांत शासन, उसके प्रकार और राजनीतिक जीवन को अनुप्राणित करने वाले स्वतंत्रता, समानता और न्याय जैसे मूल्यों के बारे में सुव्यवस्थित रूप से विचार करता है।
    2. राजनीतिक सिद्धांत अतीत और वर्तमान के कुछ प्रमुख राजनीतिक चिंतकों को केंद्र में रखकर विभिन्न अवधारणाओं की मौजूदा परिभाषाओं को स्पष्ट करता है।
    3. राजनीतिक सिद्धांत विज्ञान के एक अनुशासन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक अनुशासन के रूप में राजनीतिक विज्ञान का भविष्य एक आधुनिक राजनीतिक सिद्धांत के निर्माण पर निर्भर करता है।
    4. राजनीतिक सिद्धांत वास्तविकता को समझने में सहायता करते हैं। इसके द्वारा विद्यालय, दुकान, बस, ट्रैन या सरकारी कार्यालय जैसी दैनिक जीवन से जुड़ी संस्थाओं में स्वतंत्रता या समानता के विस्तार की वास्तविकता की परख की जाती हैं।

     

    Question 4
    CBSEHHIPOH11021787

    क्या एक अच्छा/प्रभावपूर्ण तर्क औरों को आपकी बात सुनने के लिए बाध्य कर सकता है ?

    Solution

    हाँ, यह बात सही हैं कि अच्छा एवं प्रभावपूर्ण तर्क औरों को आपकी बात सुनने के लिए बाध्य कर सकता है। जब हम किसी बहस या भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तब हमारी अपनी राय होती है, कि क्या सही हैं या क्या गलत, हम इस ओर ध्यान नहीं देते कि क्या वे तर्कसंगत हैं या नहीं। तर्क के आधार पर कही गई बात को गलत साबित करना अत्यंत कठिन होता है।
    जब एक व्यक्ति के पास आपकी बात को गलत प्रमाणित करने के लिए कोई तर्क नहीं होता तब वह उससे मानने के लिए विवश हो जाता हैं। राजनीतिक सिद्धांत का ज्ञान भी लोगो को तर्कसंगत बनाने में मदद करता हैं। यह व्यक्ति को न्याय और स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर व्यवस्थित रूप से सोचने और अपनी तर्क सिद्ध राय प्रस्तुत करने में सक्षम बनता हैं।

    Question 5
    CBSEHHIPOH11021788

    क्या राजनीतिक सिद्धांत पढ़ना, गणित पढ़ने के समान है ? अपने उत्तर के पक्ष में कारण दीजिए।

    Solution

    नहीं, गणित पढ़ना राजनीतिक सिद्धांत पढ़ने के सामान नहीं हैं। इसके पक्ष में निम्नलिखित कारण दिए जा रहे हैं:

    1. जहाँ गणित में त्रिभुज या वर्ग की सिर्फ एक परिभाषा होती है, वहाँ राजनीतिक सिद्धान्त में हमें समानता, आजादी या न्याय की अनेक परिभाषाएँ देखने को मिलती हैं।
    2. उदाहरण के लिए: जब हम पंक्तिबद्ध होते हैं या खेल के मैदान में होते हैं, हम समान अवसर चाहते हैं। जब हम किसी अक्षमता के शिकार होते हैं, तो हम चाहते हैं कि कुछ विशेष प्रावधान किए जाएँ। इस प्रकार हमारे सामने समानता की अनेक परिभाषाएँ आती है।
    3. गणित में, नियमों की परिभाषाएं एकल होती हैं। वही राजनीतिक सिद्धांतो में नियमों की परिभाषा संदर्भ के अनुसार अलग-अलग होती है।
    4. गणित द्वारा प्रतिबिंबित अवधारणाएँ स्थायी होती हैं और सूत्रों के माध्यम से व्युत्पन्न होती हैं जबकि राजनीतिक सिद्धांत की अवधारणाएं परिवर्तन-शील होती हैं और व्याख्या के लिए सदैव खुली रहती हैं।
    5. राजनीतिक सिद्धांत एक तथ्यात्मक कथन है जो कुछ तथ्यों पर आधारित होते है। उनमें सूत्रीय औचित्य होता है। तथ्य अंकों के समान गणतीय नहीं होते हैं।

    Question 6
    CBSEHHIPOH11021789

    'राजनीति उस सबसे बढ़कर है, जो राजनेता करते हैं ।' क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? उदाहरण भी दीजिए।

    Solution

    यह कथन सर्वथा सही हैं की राजनीति उन सबसे बढ़कर हैं, जो राजनीति आज के राजनेता करते हैं। हम निम्नलिखित दिए गए तथ्यों से यह बात साबित कर सकते हैं :

    1. वास्तव में आज के राजनेता राजनीति का वास्तविक मूल्य और उसका उद्देश्य ही भूल चुके हैं। वे केवल अपने निजी स्वार्थो (लाभ) के लिए ही कार्य (राजनीति) करते हैं। उन्हें जनता या उनकी समस्याओं के प्रति कोई संवेदना नहीं होती। जनता उनके लिए सिर्फ वोट-बैंक से बढ़कर और कुछ नहीं हैं।
    2. चुनाव से पहले अनेक राजनीतिक पार्टियाँ बढ़े-बढ़े वायदे करती हैं और सत्ता में आते ही उन वायदों को भूल जाती हैं। उन्हें इस बात का स्मरण नहीं रहता की राजनीति लोगो के पैरों की जूती हैं और राजनेता जनता के नौकर हैं।
    3. सरकारें कैसे बनती हैं और कैसे कार्य करती हैं, यह राजनीति में दर्शाने वाली महत्वपूर्ण बात हैं लेकिन फिर भी राजनीति सरकार के कार्यकलापों तक ही सीमित नहीं होती है। 
    4. आस-पड़ोस इलाकों में भी लोग अपनी समस्याओं को हल करने और उससे सम्बन्धित मुद्दों को उठाने के लिए संघ का निर्माण करते हैं।
    5. छात्र कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में किसी विषय पर बहस करने अथवा किसी मुद्दे को हल करने के लिए यूनियन बनाते हैं।
    6. जब हम एक-दूसरे से बातचीत करते हैं और सरकार के निर्धारित लक्ष्यों को आकार देने का प्रयास करते और जब हम उसकी गलत नीतियों के विरुद्ध विरोध करते हैं तब हम राजनीतिक गतिविधियों में ही लिप्त होते हैं।

    निष्कर्ष यह है कि राजनीति का जन्म इस तथ्य से होता है कि हमारे और हमारे समाज के लिए क्या उचित एवं वांछनीय है और क्या नहीं? कोई भी राजनेता राजनीति से ऊपर नहीं हो सकता।

    Mock Test Series

    Sponsor Area

    Sponsor Area

    NCERT Book Store

    NCERT Sample Papers

    Entrance Exams Preparation

    10