Question
क्या राजनीतिक सिद्धांत पढ़ना, गणित पढ़ने के समान है ? अपने उत्तर के पक्ष में कारण दीजिए।
Solution
नहीं, गणित पढ़ना राजनीतिक सिद्धांत पढ़ने के सामान नहीं हैं। इसके पक्ष में निम्नलिखित कारण दिए जा रहे हैं:
- जहाँ गणित में त्रिभुज या वर्ग की सिर्फ एक परिभाषा होती है, वहाँ राजनीतिक सिद्धान्त में हमें समानता, आजादी या न्याय की अनेक परिभाषाएँ देखने को मिलती हैं।
- उदाहरण के लिए: जब हम पंक्तिबद्ध होते हैं या खेल के मैदान में होते हैं, हम समान अवसर चाहते हैं। जब हम किसी अक्षमता के शिकार होते हैं, तो हम चाहते हैं कि कुछ विशेष प्रावधान किए जाएँ। इस प्रकार हमारे सामने समानता की अनेक परिभाषाएँ आती है।
- गणित में, नियमों की परिभाषाएं एकल होती हैं। वही राजनीतिक सिद्धांतो में नियमों की परिभाषा संदर्भ के अनुसार अलग-अलग होती है।
- गणित द्वारा प्रतिबिंबित अवधारणाएँ स्थायी होती हैं और सूत्रों के माध्यम से व्युत्पन्न होती हैं जबकि राजनीतिक सिद्धांत की अवधारणाएं परिवर्तन-शील होती हैं और व्याख्या के लिए सदैव खुली रहती हैं।
- राजनीतिक सिद्धांत एक तथ्यात्मक कथन है जो कुछ तथ्यों पर आधारित होते है। उनमें सूत्रीय औचित्य होता है। तथ्य अंकों के समान गणतीय नहीं होते हैं।



