Sponsor Area

राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय

Question
CBSEHHIPOH11021786

राजनीतिक सिद्धांत का अध्ययन हमारे लिए किन रूपों में उपयोगी है ? ऐसे चार तरीकों की पहचान करें जिनमें राजनीतिक सिद्धांत हमारे लिए उपयोगी हों।

Solution

राजनीतिक सिद्धांत राजनीतिक जीवन से सम्बन्धित अवधारणाओं और व्यापक अनुमानों का एक ऐसा ताना -बाना है जिसमें, शासन, राज्य और समाज की प्रकृति व लक्ष्यों और मनुष्यों की राजनीतिक क्षमताओं का विवरण शामिल है।

राजनीतिक सिद्धांत की उपयोगिता को निम्नलिखित उपयोगी बिंदुओं से स्पष्ट किया जाता हैं:

  1. राजनीतिक सिद्धांत शासन, उसके प्रकार और राजनीतिक जीवन को अनुप्राणित करने वाले स्वतंत्रता, समानता और न्याय जैसे मूल्यों के बारे में सुव्यवस्थित रूप से विचार करता है।
  2. राजनीतिक सिद्धांत अतीत और वर्तमान के कुछ प्रमुख राजनीतिक चिंतकों को केंद्र में रखकर विभिन्न अवधारणाओं की मौजूदा परिभाषाओं को स्पष्ट करता है।
  3. राजनीतिक सिद्धांत विज्ञान के एक अनुशासन के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। एक अनुशासन के रूप में राजनीतिक विज्ञान का भविष्य एक आधुनिक राजनीतिक सिद्धांत के निर्माण पर निर्भर करता है।
  4. राजनीतिक सिद्धांत वास्तविकता को समझने में सहायता करते हैं। इसके द्वारा विद्यालय, दुकान, बस, ट्रैन या सरकारी कार्यालय जैसी दैनिक जीवन से जुड़ी संस्थाओं में स्वतंत्रता या समानता के विस्तार की वास्तविकता की परख की जाती हैं।

 

Some More Questions From राजनीतिक सिद्धांत : एक परिचय Chapter