परीक्षण मापन और मूल्यांकन

Question

खेलों में परीक्षण एवं मापन के महत्व को विस्तार से लिखें।

Answer

शारीरिक शिक्षा व खेलों के कार्यक्रम में सबसे पहले अपने लक्ष्य का चुनाव करना आवश्यक होता है। यदि कोई व्यक्ति अपनी स्वस्थता को दुरूस्त करना चाहता है तो उसे स्वस्थता कार्यक्रमों को करना होगा।
शारीरिक शिक्षा में परीक्षण एवं मापन वह तकनीक है जिसके द्वारा खिलाड़ियों की आवश्यकताओं, क्षमताओं और प्रवृति की जानकारी मिलती है। मूल रूप से परीक्षण एक स्थितिजन्य प्रदर्शन होता है जिसके द्वारा किसी व्यस्क या खिलाड़ी से प्रतिक्रियाएँ ली जाती है। इन प्रतिक्रियाओं को मात्रात्मक व गुणात्मक ढंग से मापा जाता है। मापन एक प्रक्रिया है जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन का डेटा विभिन्न परीक्षणों द्वारा संग्रह किया जाता है।
खेल व शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षण एवं मापन की मुख्य भूमिका होती है। खेलों में परीक्षण एवं मापन का महत्त्व इस प्रकार है:

  1. उद्देश्य निर्धारित करना: परीक्षण एवं मापन आवश्यकताओं के अनुसार लक्ष्य को निर्धारित करने में मदद करते हैं। परीक्षण एवं मापन की तकनीक अपनाने से शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों को खिलाड़ी द्वारा खेलों में प्रगति की सही जानकारी मिलती है।
  2. खिलाड़ियों का मूल्यांकन: खेल व शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में परीक्षण एवं मापन डेटा संग्रह में मदद करते है। जो भविष्य में खिलाड़ियों की क्षमता को अलग से दर्शाता है। यह खिलाड़ियों को उनके खेल प्रदर्शन को और अच्छा करने में प्रोत्साहित करते है।
  3. शिक्षण प्रणाली का मूल्यांकन: परीक्षण एवं मापन एक ऐसा वैज्ञानिक साधन है जिसे अपनाने से शिक्षकों को खिलाड़ियों पर सही पद्यति का प्रयोग करने में मदद मिलती है ताकि वांछित परिणाम प्राप्त किये जा सके।
  4. क्षमताओं एवं योग्यताओं की जानकारी: परीक्षण एवं मापन के द्वारा शिक्षकों को खिलाड़ियों की क्षमताओं एवं योग्यताओं की जानकारी मिलती है जिसकेआधार पर वे स्वस्थता कार्यक्रम बना सकते हैं।
  5. खिलाड़ियों की आवश्यकताओं की जानकारी: परीक्षण एवं मापन के द्वारा खिलाड़ियों की आवश्यकताओं की सही जानकारी का पता चलता है तथा किस क्षेत्र में कितना प्रयास करना है इसकी जानकारी भी परीक्षण एवं मापन द्वारा प्राप्त होती है।

Sponsor Area

Some More Questions From परीक्षण मापन और मूल्यांकन Chapter

टाँग की लंबाई और ऊपरी टाँग की लंबाई के मापन की विधि विस्तार से लिखे।

बी.एम.आई. X से क्या तात्पर्य है? बी.एम.आई. के सभी मानदंडों को लिखिए।

भार मापने की विधि का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।

ऊँचाई मापने की विधि का संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।

खेलों में परीक्षण एवं मापन के महत्व को विस्तार से लिखें।

स्किन फोल्ड मापन के लिए निशान लगाने की विधि का विस्तार करें।

वेस्ट-हिप-रेशो की गणना का सूत्र बताइए।

बी. एम. आई. की गणना का सूत्र बताइए।

कक्षा XI विद्यार्थियों का एक समूह विद्यालय के शारीरिक शिक्षक के पास विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने हेतु पहुँचता है, जहाँ शारीरिक शिक्षक समूह का वर्गीफल उनके प्रथम दृष्टतया शारीरिक आधार पर करता है, जिसमें वह देखता है, कि कुछ बच्चे शारीरिक रूप से गोलमटोल विशेषतया मोटे है, कुछ बच्चे स्वस्थ्य, सुंदर व सुडौल है तथा कुछ बच्चे पतले व लम्बें है।

  1. उपरोक्त पंक्तियों अनुसार शारीरिक शिक्षक ने उन्हें किस वर्ग में वर्गीकृत किया ?
  2. शिक्षक गोल मटोल बच्चों को किस खेल के लिए चयनित करेगा ?
  3. शिक्षक मेसोमोर्फ वर्ग के बच्चों को किस खेल गतिविधि के लिए प्रोत्साहित करेगा?
  4. शिक्षक पतले व लंबे वर्ग के बच्चों को किस खेल में चयनित करेगा।