समकालीन विश्व में लोकतंत्र
Sponsor Area
एक काल्पनिक देश आनंदलोक में लोग विदेशी शासन को समाप्त करके पुराने राजपरिवारो को सत्ता सौंपते हैl वे कहते है, 'आखिर जब विदेशियों ने हमारे ऊपर राज करना शुरू किया तब इन्ही के पूर्वज हमारे राजा थे यह अच्छा है की हमारा एक मजबूत शासक है जो हमें अमीर और ताकतवर बनने में मदद कर सकता हैl 'जब किसी ने लोकतान्त्रिक शासन की बात की तो वह के सयाने लोगों ने कहा कि यह तो एक विदेशी विचार हैl हमारी लड़ाई विदेशियों और उनके विचारों को देश से खदेड़ने की थीl जब किसी ने मिडिया के आज़ादी की मांग की तो बड़े-बुजुर्गो ने कहा की शासन ज़्यादा आलोचना करने से नुकसान होगा और इससे अपने जीवन स्तर को सुधरने में कोई मदद नहीं मिलेगीl 'आखिर महराज दयावान हैं और अपनी पूरी प्रजा के कल्याण में दिलचस्पी लेते है उनके लिए मुश्किल क्यों पैदा की जाएँ? क्या हम सभी खुशाल नहीं होना चाहते?
उपरोक्त उद्धरण को पढ़ने के बाद चमन, चंपा और चंदू ने कुछ इस तरह के निष्कर्ष निकले:
चमन: आनंदलोक एक लोकतान्त्रिक देश है क्योंकि लोगों ने विदेशी शासको को उखाड़ फेंका और राजा का शासन बहाल किया।
चंपा: आनंदलोक लोकतान्त्रिक देश नहीं है क्योंकि लोग अपने शासन की आलोचना नहीं कर सकते राजा अच्छा हो सकता है और आर्थिक समृद्धि भी ला सकते हैl लेकिन राजा लोकतान्त्रिक शासन नहीं ला सकता।
चंदू: लोगों को खुशाली चाहिए इसलिए वे अपने शासन को अपनी तरफ से फैसले लेना देना चाहते हैl अगर लोग खुश है तो वहाँ का शासन लोकतान्त्रिक ही है।
इन तीनो कथनों के बारे में आपकी क्या राय है? इस देश में सरकार के स्वरूप के बारे में आपकी क्या राय है?
आयेंदे कौन था?
ग्डांस्क शहर में लेनिन शीपयार्ड के मज़दूर 1980 में हड़ताल पर क्यों चले गए?
संयुक्त राष्ट्र संघ में 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' के क्या कार्य है?
सुरक्षा परिषद् कैसे संयुक्त राष्ट्र संघ को लोकतांत्रिक नहीं बनाता है?
1970 में चिले में सल्वाडोर आयेंदे के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद क्या नीतियाँ बनाई गई? किन्हीं तीन के नाम लिखें।
'अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष' एक लोकतांत्रिक संस्था नहीं है । तीन तर्क दे ?
पोलैण्ड में लोकतंत्र कैसे पुनःस्थापित हुआ?
लेक वालेशा कौन था?
चिले के पिनोशे के शासन एवं कम्यूनिस्ट(साम्यवादी) शासन (पोलैण्ड) में अंतर बताएँ?
Sponsor Area
Sponsor Area