हमारी आपराधिक न्याय प्रणाली
यदि अपराधिक न्याय व्यवस्था के सारे कामों को केवल एक ही व्यक्ति करने लगे तो पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाएगा क्योंकि-
(i) एक व्यक्ति के हाथों में सारी शक्तियाँ होने पर भेदभाव की संभावना बढ़ जाती है।
(ii) जिस व्यक्ति ने जुर्म किया है यदि वह बहुमत दल का है उसकी राजनीति में अच्छी पहुँच है तो वह एक व्यक्ति पर आसानी से दबाव डालकर मुकदमा जीत सकता है। ऐसे में शक्ति के दुरुपयोग की संभावना बढ़ जाती है।
(iii) एक ही व्यक्ति द्वारा सभी के यानी पुलिस, सरकारी वकील, बचाव पक्ष का वकील, न्यायाधीश के कार्यों को भली-भाँति करना संभव नहीं है।
(iv) यदि एक ही व्यक्ति आपराधिक न्यायिक व्यवस्था के सारे कार्य करने लगे तो वह निष्पक्ष व्यवस्था नहीं रह पाएगी बल्कि भेदभावपूर्ण व्यवस्था में बदल जाएगी।
Sponsor Area
पीसलैंड नामक एक शहर में फुटबॉल टीम के समर्थकों को पता चलता है कि पास के शहर में जो वहाँ से लगभग 40 कि.मी. है, जुबली फुटबॉल टीम के समर्थकों ने खेल के मैदान खोद दिया हैl वही अगले दिन दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला होने वाला हैl फिएस्ता के समर्थकों का एक झुंड घातक हथियारों से लैस होकर अपने शहर की जुबली समर्थकों पर धावा बोल देता हैl इस हमले में दस लोग मारे जाते हैं, पाँच औरतें बुरी तरह जख्मी होती है, बहुत सारे घर नष्ट हो जाते हैं और पचास से ज़्यादा लोग घायल हो जाते हैं l
कल्पना कीजिए कि आप और आपके सहपाठी अपराधिक न्याय व्यवस्था के अंग हैl अब अपनी कक्षा को इंसान समूहों में बाँट दीजिए-
1. पुलिस 2. सरकारी वकील 3. बचाव पक्ष का वकील 4.न्यायाधीश
नीचे दी गई तालिका के दाँए कॉलम में कुछ जिम्मेदारियां दी गई हैl इन जिम्मेदारियों को बाई और दिए गए अधिकारियों की भूमिका के साथ मिलाएँl प्रत्येक टोली को अपने लिए उन कामों का चुनाव करने दीजिए जो फिएस्ता समर्थकों की हिंसा से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक हैंl ये काम किस क्रम में किए जाएँगे ?
भूमिकाएँ | कार्य |
पुलिस सरकारी वकील बचाव पक्ष का वकील न्यायाधीश |
गवाहों को सुनना |
गवाहों के बयान दर्ज करना | |
गवाहों से बहस करना | |
जले हुए घरों की तस्वीरें लेना | |
सबूत दर्ज कराना | |
फिएस्ता समर्थकों को गिरफ्तार करना | |
फैसला लिखना | |
पीड़ितों का पक्ष प्रस्तुत करना | |
यह तय करना कि आरोपी कितने साल जेल में रहेंगे | |
अदालत में गवाहों की जांच करना | |
फैसला सुनाना | |
हमले की शिकार महिलाओं की डॉक्टरी जाँच करना | |
निष्पक्ष सुनवाई करना | |
आरोपी व्यक्तियों से मिलना |
आप ऐसा क्यों मानते हैं कि अपराधिक न्याय व्यवस्था में विभिन्न लोगों को अपनी-अलग भूमिका निभानी चाहिए? दो कारण बताएँ।
Sponsor Area
Sponsor Area