पीसलैंड नामक एक शहर में फुटबॉल टीम के समर्थकों को पता चलता है कि पास के शहर में जो वहाँ से लगभग 40 कि.मी. है, जुबली फुटबॉल टीम के समर्थकों ने खेल के मैदान खोद दिया हैl वही अगले दिन दोनों टीमों के बीच अंतिम मुकाबला होने वाला हैl फिएस्ता के समर्थकों का एक झुंड घातक हथियारों से लैस होकर अपने शहर की जुबली समर्थकों पर धावा बोल देता हैl इस हमले में दस लोग मारे जाते हैं, पाँच औरतें बुरी तरह जख्मी होती है, बहुत सारे घर नष्ट हो जाते हैं और पचास से ज़्यादा लोग घायल हो जाते हैं l
कल्पना कीजिए कि आप और आपके सहपाठी अपराधिक न्याय व्यवस्था के अंग हैl अब अपनी कक्षा को इंसान समूहों में बाँट दीजिए-
1. पुलिस 2. सरकारी वकील 3. बचाव पक्ष का वकील 4.न्यायाधीश
नीचे दी गई तालिका के दाँए कॉलम में कुछ जिम्मेदारियां दी गई हैl इन जिम्मेदारियों को बाई और दिए गए अधिकारियों की भूमिका के साथ मिलाएँl प्रत्येक टोली को अपने लिए उन कामों का चुनाव करने दीजिए जो फिएस्ता समर्थकों की हिंसा से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक हैंl ये काम किस क्रम में किए जाएँगे ?
भूमिकाएँ | कार्य |
पुलिस सरकारी वकील बचाव पक्ष का वकील न्यायाधीश |
गवाहों को सुनना |
गवाहों के बयान दर्ज करना | |
गवाहों से बहस करना | |
जले हुए घरों की तस्वीरें लेना | |
सबूत दर्ज कराना | |
फिएस्ता समर्थकों को गिरफ्तार करना | |
फैसला लिखना | |
पीड़ितों का पक्ष प्रस्तुत करना | |
यह तय करना कि आरोपी कितने साल जेल में रहेंगे | |
अदालत में गवाहों की जांच करना | |
फैसला सुनाना | |
हमले की शिकार महिलाओं की डॉक्टरी जाँच करना | |
निष्पक्ष सुनवाई करना | |
आरोपी व्यक्तियों से मिलना |
भूमिकाएँ | कार्य |
पुलिस | फिएस्ता समर्थकों को गिरफ्तार करना हमले की शिकार महिलाओं की डॉक्टरी जाँच करना गवाहों के बयान दर्ज करना जले हुए घरों की तस्वीरें लेना सबूत दर्ज कराना |
सरकारी वकील | अदालत में गवाहों की जांच करना पीड़ितों का पक्ष प्रस्तुत करना |
बचाव पक्ष का वकील | आरोपी व्यक्तियों से मिलना गवाहों से बहस करना |
न्यायाधीश | निष्पक्ष सुनवाई करना गवाहों को सुनना यह तय करना कि आरोपी कितने साल जेल में रहेंगे फैसला सुनाना फैसला लिखना |