आप ऐसा क्यों मानते हैं कि अपराधिक न्याय व्यवस्था में विभिन्न लोगों को अपनी-अलग भूमिका निभानी चाहिए? दो कारण बताएँ।
अपराधिक न्याय व्यवस्था में विभिन्न लोगों को अपनी अलग-अलग भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि-
(i) विभिन्न व्यक्तियों द्वारा विभिन्न भूमिकाएँ अदा की जाती हैं जिसके लिए विशेष शिक्षा की आवश्यकता होती है। यह एक व्यक्ति के द्वारा संभव नहीं है। जैसे, अपराधी की गिरफ्तारी, गवाहों से जिरह, निष्पक्ष मुकदमा चलाना, सबूत इकट्ठे करना व निश्चित जुर्म के लिए सज़ा तय करना,आदि।
(ii) यह निश्चित करने हेतु कि प्रत्येक नागरिक चाहे वह विभिन्न वर्ग, जाति, धर्म और वैचारिक मान्यताओं के हों, उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार दिया जाए।