राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक

Question

चर्चा करें कि भारत के विभिन्न भागों में असहयोग आंदोलन ने किस-किस तरह के रूप ग्रहण किए? लोग गांधीजी के बारे में क्या समझते थे? 

Answer

(i) खेड़ा, गुजरात में पाटीदार किसानों ने अंग्रेज़ों द्वारा थोप दिए गए भारी लगान के खिलाफ अहिसंक अभियान चलाया।
(ii) आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में आदिवासी और गरीब किसानों ने बहुत सारे 'वन सत्याग्रह' किए। समुंद्रतटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में शराब की दुकानों की घेरेबंदी की गई।
(iii) सिंध और बंगाल में खिलाफत -असहयोग गठबंधन ने राष्ट्रीय आंदोलन को पर्याप्त साम्प्रदायिक एकता और मजबूती प्रदान की।

(iv) पंजाब में सिखों के अकाली आंदोलन अपने गुरुद्वारों से भ्रष्ट महंतों को हटाना चाहते थे।

(v) असम में 'गांधी महाराज की जय' के नारे लगाते हुए चाय बागान मज़दूरों ने अपनी तनख्वाह में इज़ाफे की माँग शुरू कर दी।

लोग गांधीजी को एक तरह का मसीहा, एक ऐसा व्यक्ति मानने लगे थे जो उन्हें मुसीबतों और गरीबी से छुटकारा दिला सकते है।

Sponsor Area

Some More Questions From राष्ट्रीय आंदोलन का संघटन: 1870 के दशक से 1947 तक Chapter

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस किन लोगों के पक्ष मे बोल रही थी?

पहले विश्व युद्ध से भारत पर कौन से आर्थिक असर पड़े? 

1940 के मुस्लिम लीग के प्रस्ताव में क्या माँग की गई थी?

मध्यमार्गी कौन थे? वे ब्रिटिश शासन के खिलाफ किस तरह का संघर्ष करना चाहते थे?

कांग्रेस से आमूल परिवर्तनवादी की राजनीति मध्यमार्गी की राजनीति से किस तरह भिन्न थी? 

चर्चा करें कि भारत के विभिन्न भागों में असहयोग आंदोलन ने किस-किस तरह के रूप ग्रहण किए? लोग गांधीजी के बारे में क्या समझते थे? 

गांधीजी ने नमक कानून तोड़ने का फैसला क्यों लिया?

1937-47 की उन घटनाओं पर चर्चा करें जिनके फलस्वरूप पाकिस्तान का जन्म हुआ?