विधुत धारा के रासायनिक प्रभाव

Question

पहेली ने सुना था कि वर्षा का जल उतना ही शुद्ध है जितना कि आसुत जल। इसलिए उसने एक स्वच्छ काँच के बर्तन में कुछ वर्षा का जल एकत्रित करके संपरीक्षित्र से उसका परीक्षण किया। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है। इसका क्या कारण हो सकता है?

Answer

वर्षा का जल काँच के बर्तन में इकट्ठा करके उसका संपरीक्षित्र से परीक्षण करने पर चुम्बकीय सुई विक्षेप दिखती है। इसके कई कारण हो सकते हैं-
(i) वर्षा का जल नीचे आते-आते कई अशुद्धियों से युक्त हो जाता हैं क्योंकि हमारे वायुमंडल में बहुत सी अशुद्धियाँ एकत्रित है।
(ii) काँच के साफ बर्तन में भी कुछ अशुद्धियाँ होती है।
चूँकि हम जानते हैं कि आसुत जल में भी नमक आदि मिलाकर उसे भी विद्युत् का चालक बनाया जा सकता है, उसी प्रकार वर्षा का जल भी अशुद्ध हो तो चुंबकीय विक्षेप दिखता है।

Sponsor Area

Some More Questions From विधुत धारा के रासायनिक प्रभाव Chapter

दो द्रवों A तथा B, के विद्युत् चालन की जाँच करने के लिए एक संपरीक्षित्र का प्रयोग किया गया। यह देखा गया कि संपरीक्षित्र का बल्ब द्रव A के लिए चमकीला दीप्त हुआ जबकि द्रव B के लिए अत्यंत धीमा दीप्त हुआ। आप निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि:
(i) द्रव A, द्रव B से अच्छा चालक है।
(ii) द्रव B, द्रव A से अच्छा चालक है।
(iii) दोनों द्रवों की चालकता समान है।
(iv) द्रवों की चालकता के गुणों की तुलना इस प्रकार नहीं की जा सकती।

क्या शुद्ध जल विद्युत् का चालन करता है? यदि नहीं, तो इसे चालक बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?

आग लगने के समय, फायरमैन पानी के हौज़ (पाइपों) का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की मुख्य विद्युत् आपूर्ति को बन्द कर देते हैं। व्याख्या कीजिए कि वे ऐसा क्यों करते हैं।

तटीय क्षेत्र में रहने वाला एक बालक अपने संपरीक्षित्र से पीने का पानी तथा समुद्र के पानी का परीक्षण करता है। वह देखता है कि समुद्र के पानी के लिए चुंबकीय सुई अधिक विक्षेप दर्शाती है। क्या आप इसके कारण की व्यख्या कर सकते हैं?

क्या तेज़ वर्षा के समय किसी लाइनमैन के लिए बाहरी मुख्य लाइन के विद्युत् तारों को मरम्मत करना सुरक्षित होता है? व्याख्या कीजिए।

पहेली ने सुना था कि वर्षा का जल उतना ही शुद्ध है जितना कि आसुत जल। इसलिए उसने एक स्वच्छ काँच के बर्तन में कुछ वर्षा का जल एकत्रित करके संपरीक्षित्र से उसका परीक्षण किया। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है। इसका क्या कारण हो सकता है?

अपने आस-पास उपलब्ध विद्युतलेपित वस्तुओं की सूची बनाइए।

जो प्रक्रिया आपने क्रियाकलाप में देखी वह कॉपर के शोधन में उपयोग होती है। एक पतली शुद्ध कॉपर छड़ एवं एक अशुद्ध कॉपर की छड़ इलेक्ट्रोड के रूप में उपयोग की जाती है। कौन-सा इलेक्ट्रोड बैटरी के धन टर्मिनल से संयोजित किया जाए। कारण भी लिखिए?