-->

विधुत धारा के रासायनिक प्रभाव

Question
CBSEHHISCH8006534

आग लगने के समय, फायरमैन पानी के हौज़ (पाइपों) का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की मुख्य विद्युत् आपूर्ति को बन्द कर देते हैं। व्याख्या कीजिए कि वे ऐसा क्यों करते हैं।

Solution

आग लगने के समय, फायरमैन पानी के हौज़ ( पाइपों ) का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र कि मुख्य विद्युत् आपूर्ति इसलिए बन्द कर देते हैं क्योंकि साधारण पानी विद्युत् का सुचालक होता है। यदि छिड़काव के समय कुछ पानी विद्युत् बोर्ड आदि में चला जाए तो सारे क्षेत्र में विद्युत् धारा फैलने का खत्तरा बन जाएगा, जिससे जान, माल तक की हानि हो सकती है।

Some More Questions From विधुत धारा के रासायनिक प्रभाव Chapter

जब किसी संपरीक्षित्र के स्वतंत्र सिरों को किसी विलयन में डुबोते हैं तो चुम्बकीय सुई विक्षेपित होती है। क्या आप ऐसा होने के कारण की व्याख्या कर सकते हैं?

ऐसे तीन द्रवों के नाम लिखिए जिनका परीक्षण चित्र में दर्शाए अनुसार करने पर चुंबकीय सुई विक्षेपित हो सके।

चित्र में दर्शायी गई व्यवस्था में बल्ब नहीं जलता। क्या आप सम्भावित कारणों की सूचि बना सकते हैं? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
 

दो द्रवों A तथा B, के विद्युत् चालन की जाँच करने के लिए एक संपरीक्षित्र का प्रयोग किया गया। यह देखा गया कि संपरीक्षित्र का बल्ब द्रव A के लिए चमकीला दीप्त हुआ जबकि द्रव B के लिए अत्यंत धीमा दीप्त हुआ। आप निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि:
(i) द्रव A, द्रव B से अच्छा चालक है।
(ii) द्रव B, द्रव A से अच्छा चालक है।
(iii) दोनों द्रवों की चालकता समान है।
(iv) द्रवों की चालकता के गुणों की तुलना इस प्रकार नहीं की जा सकती।

क्या शुद्ध जल विद्युत् का चालन करता है? यदि नहीं, तो इसे चालक बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?

आग लगने के समय, फायरमैन पानी के हौज़ (पाइपों) का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की मुख्य विद्युत् आपूर्ति को बन्द कर देते हैं। व्याख्या कीजिए कि वे ऐसा क्यों करते हैं।

तटीय क्षेत्र में रहने वाला एक बालक अपने संपरीक्षित्र से पीने का पानी तथा समुद्र के पानी का परीक्षण करता है। वह देखता है कि समुद्र के पानी के लिए चुंबकीय सुई अधिक विक्षेप दर्शाती है। क्या आप इसके कारण की व्यख्या कर सकते हैं?

क्या तेज़ वर्षा के समय किसी लाइनमैन के लिए बाहरी मुख्य लाइन के विद्युत् तारों को मरम्मत करना सुरक्षित होता है? व्याख्या कीजिए।

पहेली ने सुना था कि वर्षा का जल उतना ही शुद्ध है जितना कि आसुत जल। इसलिए उसने एक स्वच्छ काँच के बर्तन में कुछ वर्षा का जल एकत्रित करके संपरीक्षित्र से उसका परीक्षण किया। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है। इसका क्या कारण हो सकता है?

अपने आस-पास उपलब्ध विद्युतलेपित वस्तुओं की सूची बनाइए।