-->

विधुत धारा के रासायनिक प्रभाव

Question
CBSEHHISCH8006538

अपने आस-पास उपलब्ध विद्युतलेपित वस्तुओं की सूची बनाइए।

Solution

विद्युतलेपित वस्तुओं की सूची निम्न है-
(i) नकली आभूषण
(ii) नई साईकिल का हैन्डिल तथा रिम
(iii) कार के कुछ भाग
(iv) स्नानगृह की टोंटी
(v) गैस बर्नर
(vi) लोहे की वस्तुओं पर ज़िंक की परत
(vii)रसोई के बर्तन।

Some More Questions From विधुत धारा के रासायनिक प्रभाव Chapter

क्या शुद्ध जल विद्युत् का चालन करता है? यदि नहीं, तो इसे चालक बनाने के लिए हम क्या कर सकते हैं?

आग लगने के समय, फायरमैन पानी के हौज़ (पाइपों) का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की मुख्य विद्युत् आपूर्ति को बन्द कर देते हैं। व्याख्या कीजिए कि वे ऐसा क्यों करते हैं।

तटीय क्षेत्र में रहने वाला एक बालक अपने संपरीक्षित्र से पीने का पानी तथा समुद्र के पानी का परीक्षण करता है। वह देखता है कि समुद्र के पानी के लिए चुंबकीय सुई अधिक विक्षेप दर्शाती है। क्या आप इसके कारण की व्यख्या कर सकते हैं?

क्या तेज़ वर्षा के समय किसी लाइनमैन के लिए बाहरी मुख्य लाइन के विद्युत् तारों को मरम्मत करना सुरक्षित होता है? व्याख्या कीजिए।

पहेली ने सुना था कि वर्षा का जल उतना ही शुद्ध है जितना कि आसुत जल। इसलिए उसने एक स्वच्छ काँच के बर्तन में कुछ वर्षा का जल एकत्रित करके संपरीक्षित्र से उसका परीक्षण किया। उसे यह देखकर आश्चर्य हुआ कि चुम्बकीय सुई विक्षेप दर्शाती है। इसका क्या कारण हो सकता है?

अपने आस-पास उपलब्ध विद्युतलेपित वस्तुओं की सूची बनाइए।

जो प्रक्रिया आपने क्रियाकलाप में देखी वह कॉपर के शोधन में उपयोग होती है। एक पतली शुद्ध कॉपर छड़ एवं एक अशुद्ध कॉपर की छड़ इलेक्ट्रोड के रूप में उपयोग की जाती है। कौन-सा इलेक्ट्रोड बैटरी के धन टर्मिनल से संयोजित किया जाए। कारण भी लिखिए?