समाजवादी दलों और कमुनिस्ट पार्टी के बीच के तीन अंतर बताएँ। इसी तरह भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी के बीच के तीन अंतरों का उल्लेख करें।
(क) समाजवादी दलों और कम्युनिस्ट पार्टी के बीच निम्नलिखित अंतर हैं:
समाजवादी दल | कम्युनिस्ट पार्टी |
(i) समाजवादी दल लोकतांत्रिक विचारधारा में विश्वास करता है। | (i) कम्युनिस्ट पार्टी सर्वहारा वर्ग के अधिनायकवाद में करता है। विश्वास करती है। |
(ii) समाजवादी दल पूँजीपतियों और पूँजी का विरोध नहीं करते। | (ii) कमुनिस्ट पार्टी पूँजीपतियों और पूँजी का विरोध करते हैं। |
(iii) समाजवादी दल अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए राज्य रूपी संस्था को रखना चाहते हैं। | (iii) कम्युनिस्ट पार्टी राज्य को समाप्त करने के पक्ष में है। |
(ख) भारतीय जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी के बीच निम्नलिखित अंतर हैं:
स्वतंत्र पार्टी | भारतीय जनसंघ |
(i) स्वतंत्र पार्टी का मानना था कि समृद्धि केवल व्यक्तिगत स्वतंत्रता के जरिए आ सकती हैं। | (i) भारतीय जनसंघ राज्य की सकारात्मक भूमिका का समर्थन करता हैं। स्वतंत्र पार्टी अर्थव्यवस्था में राज्य के कम-से-कम हस्तक्षेप को समर्थन करती है। |
(ii) स्वतंत्र पार्टी धर्म-निरपेक्षता का समर्थन करती है। | (ii) भारतीय जनसंघ हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार का समर्थन करती है। |
(iii) स्वतंत्र पार्टी गुट-निरपेक्षता की नीति और सोवियत संघ से दोस्ताना रिश्ते कायम रखने को भी गलत मानती थी। | (iii) भारतीय जनसंघ गुट-निरपेक्षता की नीति का समर्थन करता हैं। उसने भारत और पाकिस्तान को एक करके अखंड भारत बनाने की बात कही। |