Sponsor Area

मनोविज्ञान और खेल

Question
CBSEHHIPEH12037109

तनाव के प्रबन्धन की व्याख्या कीजिए?
अथवा
तनाव को कम करने के तरीको का वर्णन कीजिए?

Solution

तनाव को कम करने के लिए निम्नलिखित तरीको का उपयोग किया जाता है:

  1. अपनी क्षमताओं को स्वीकारना: व्यक्ति को अपनी क्षमताओं को पहचान कर उन्हें स्वीकारना चाहिए। जब व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का ज्ञान हो जायेगा तो वे कार्य जो उसकी क्षमता से परे है उनके न हो पाने की स्थिति में व्यक्ति को तनाव नहीं होगा।
  2. शारीरिक पुष्टि: शारीरिक पुष्टि के स्तर को अच्छा बनाकर तनाव की स्थिति में पड़ने वाले विपरीत प्रभावों को कम किया जा सकता है। जिन व्यक्तियों की शारीरिक पुष्टि अच्छी होती है वे तनाव में भी देर से आते है।
  3. योग करना: निरन्तर यौगिक क्रियाएँ करने से व्यक्ति तनाव की स्थिति से बच सकता है जैसे कि ध्यान लगाना, शव आसन करना, उदघोष प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम करना, अनुलोम विलोम प्राणायाम करना आदि।
  4. मनोवैज्ञानिक रूप से सशक्त बनना: व्यक्ति को मनोवैज्ञानिक रूप से सशक्त बनाकर तनाव से बचाया जा सकता है तथा इसके प्रभावों को कम किया जा सकता है।
  5. संतुलित आहार: तनाव से बचने के लिये व्यक्ति को संतुलित आहार लेना चाहिए तथा अपने आहार में पानी की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए।
  6. तनाव ग्रस्त व्यक्तियों से दूर रहना: जो व्यक्ति पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति में चल रहे है उनके साथ नहीं रहना चाहिए अन्यथा तनाव ग्रस्त व्यक्ति की सोच व स्थिति सामान्य व्यक्ति को भी तनाव की ओर लेकर जा सकती है।
  7. वातावरण को अनुरूप बनाना: यदि हमारा वातावरण हमारे अनुरूप है तो हमें तनाव नहीं होगा अथवा उसके बुरे प्रभाव हमें कम प्रभावित करेंगे। अपने वातावरण को अपने अनुरूप बनाने के लिये हमें उन वस्तुओं को अपने वातावरण में शामिल करना चाहिए जो हमें खुशी देते हो जैसे कि संगीत, दर्शक आदि।
  8. व्यायाम करना: जो व्यक्ति प्रतिदिन व्यायाम करते है उनके तनाव की स्थिति में आने की सम्भावना कम हो जाती है।
  9. तनाव युक्त विचारों से दूर रहे: हमे उन बातों पर विचार नहीं करना चाहिए जो कि हमे तनाव मे ला सकती है। हमें उन बातों की न तो चर्चा करनी चाहिए और न ही इनके बारे में सोचना चाहिए।
  10. शिथिलीकरण मालिश: शिथिलीकरण मालिश के माध्यम से भी हम तनाव के स्तर को कम कर सकते है।
  11. आत्म सुझाव: अपने आप को आत्म सुझाव देकर भी तनाव को कम किया जा सकता है।
  12. अकेलेना ना रहना: तनाव की स्थिति में व्यक्ति को अकेला नहीं रहना चाहिए उसे हमेशा अपने आप को दूसरो के साथ व्यस्थ रखना चाहिए।
  13. भार को कम करना: तनाव को कम करने के लिये हमे जीवन में मिलने वाले दूसरे भारो को कम देना चाहिए जैसे कि तनाव कि स्थिति में हमें ज्यादा मुश्किल प्रशिक्षण नहीं करना चाहिए।
  14. शिक्षा: व्यक्ति को तनाव के बारे में पूर्ण जानकारी देकर भी हम अपने तनाव के स्तर को कम कर सकते है।

Sponsor Area