Sponsor Area

मनोविज्ञान और खेल

Question
CBSEHHIPEH12037102

आक्रामकता के प्रकारों को बताइए।

Solution
  1. शत्रुतापूर्ण आक्रामकता (Hostile Aggression): कोई भी शारीरिक व्यवहार जिसका एक मात्र लक्ष्य किसी दूसरे खिलाड़ी को शारीरिक रूप से जान-बूझ कर नुकसान पहुँचाना होता है। उदाहरण के लिए जान-बूझ कर किसी खिलाड़ी को हॉकी स्टिक से घायल करना।
  2. बाह्य आक्रामकता (Instrumental Aggression): कोई भी शारीरिक व्यवहार जिससे किसी दूसरे खिलाड़ी को शारीरिक रूप से नुकसान पहुँचता हो परन्तु यह व्यवहार जान-बूझ कर न किया गया हो अपितु उच्चतम प्रदर्शित की प्राप्ति के लिए किया गया है। उदाहरण के लिए हॉकी स्टिक से अनजाने में किसी दूसरे खिलाड़ी का घायल होना।
  3. मुखर व्यवहार आक्रामकता (Assertive Aggression): वह मौखिक व्यवहार जिससे किसी खिलाड़ी को मनोवैज्ञानिक नुकसान पहुँचाया जाता है मुखर व्यवहार आक्रमकता कहलाता है। मुखर व्यवहार हमेशा नियमों के दायरे में रह कर किया जाता है। उदाहरण के लिए क्रिकेट खेलते समय बोले जाने वाली टिप्पणियाँ।

Sponsor Area