Sponsor Area

खेलों में प्रशिक्षण

Question
CBSEHHIPEH12037139

लोच/लचक को विकसित करने की विधियों का वर्णन कीजिए?
अथवा
बैलिस्टिक विधि व पोस्ट आइसोमैट्रिक विधि में अन्तर स्पष्ट कीजिए?

Solution

खेल-कूद में लोच/लचक को बनाए रखने के लिए खिंचाव वाले व्यायाम करने चाहिए। निम्न विधियों के द्वारा लोच को विकसित किया जा सकता है:

  1. खिंचाव और रोकने की विधि: हम अपने जोड़ों को अधिकतम सीमा तक खींचते है तथा पहले की स्थिति में आने से पूर्व कुछ सेंकेड वहीं पर रूकते है। जोड़ो के खिचांव को रोकने की स्थिति 3 से 8 सेकेंड की होनी चाहिए । इस विधि का प्रयोग निष्क्रिय लचक (Passive Flexibiltiy) में सुधार के लिए भी किया जाता है।
  2. बैलिस्टिक विधि: इस विधि में खिंचाव वाले व्यायाम घुमाकर (Swing) किए जाते है इसलिए इन्हें बैलिस्टिक विधि कहा जाता है। इन व्यायामों को करने से पहले शरीर को गर्माना आवश्यक होता है। इन व्यायामों में स्नायुओं में अत्याधिक खिचांव होने के कारण चोट लगने की सम्भावना रहती है। इन व्यायामों को लय में किया जाता है।
  3. पोस्ट आइसोमैट्रिक विधि: यह विधि प्रोपीओसेप्टिव नाड़ी -पेशीय सरलीकरण के सिंद्धात पर आधारित है अर्थात् यदि किसी स्नायु का अधिकतम सकुंचन कुछ सेकंड के लिए किया जाता है तथा वह उसी स्थिति में 6 से 7 सेकंड तक उस खिचांव का प्रतिरोध सहता है। उसे पोस्ट आइसोमैट्रिक विधि कहते है किसी स्नायु समूह को 8 से 10 सेकंड की अवधि तक खिंचाव देना चाहिए तथा इसे 4 से 8 बार दोहराना चाहिए।

Sponsor Area

Some More Questions From खेलों में प्रशिक्षण Chapter

प्रतिक्रिया योग्यता (Reaction Ability) से आप क्या समझते हैं?

क्रिया की गति (Movement Speed) क्या है?

स्पोर्टस में प्रशिक्षण (Training) का क्या अर्थ है?
अथवा
खेल प्रशिक्षण की धारणा संक्षेप में समझाइए।

पेस दौड़ों क्या है?

अनुकूलन (Adaptation) योग्यता किसे कहते है?

अधिकतम शक्ति (Maximum Strength) से आप क्या समझते है?

कंधे के क्षेत्र के लिए किन्ही दो आइसोमीट्रिक व्यायामों का सुझाव दीजिए।

फार्टलेक प्रशिक्षण विधि क्या होती है?

लचक से आप क्या समझते है? लचक के विभिन्न प्रकारों की व्याख्या कीजिए।
अथवा
अक्रिय व सक्रिय लचक में अंतर स्पष्ट कीजिए?

संदीप एक फुटबाल/हैंडबॉल की टीम तैयार कर रहा है जिसके लिए उसने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाया। प्रशिक्षण देते समय उसने यह महसूस किया कि कुछ खिलाड़ी अच्छे शूटर है परन्तु खेल के मैदान में ज्यादा देर तक टिक नहीं पाते अर्थात् जल्दी थक जाते हैं। अब संदीप इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बढ़ाने का प्रयास करता है।

  1. खिलाड़ियों में शारीरिक पुष्टि के किस तत्व की कमी थी? तथा संदीप द्वारा किन मूल्यों को दर्शाया गया है।
  2. खिलाड़ियों में थकावट को सहन करने की क्षमता को बढ़ाने के लिए आप किस तरह की ट्रेनिंग की सलाह देगें?
  3. हैंडबाल/फुटबाल में अच्छे प्रदर्शन के लिए किन शारीरिक पुष्टि के तत्वों का होना आवश्यक है?