स्थापित्व के सिद्धांतों की व्याख्या कीजिए।
- सहारे के लिए चौड़ा आधार: अधिक स्थिरता लाने के लिए हमें आधार को चौड़ा करना चाहिए एवं गुरुत्व केन्द्र को नीचे लाना चाहिए। जैसे:
- रक्षात्मक खेलने के लिए वालीबाल खिलाड़ी अर्धबैठक बनाते हुए अपनी स्थिति बनता है।
- एक वास्केट बाल (Basket Ball) खिलाड़ी कंधे के बराबर पैर खोलकर बैठक में आ जाता है तथा विपक्षी खिलाड़ी को चकमा देकर बाल छीन कर आगे बढ़ जाता है।
- एक गोल्फ खिलाड़ी पैर खोलकर चौड़ा आधार बनाता है।
- एक फुटबाल खिलाड़ी 'Tackling' करते हुए विपक्षी खिलाड़ी को चकमा देता है।
- स्थिरता शरीर के भार के अनुपातिक होती है:
जिस व्यक्ति या वस्तु का भार अधिक होता है उनकी स्थिरता भी अधिक होती है।
उदाहरण: एक पतले व्यक्ति की अपेक्षा भारी व्यक्ति को हिलाना मुश्किल होता है। इसी सिद्धांत के आधार पर, कुश्ती, बाक्सिंग,जूडो आदि खेल शरीर के भार के अनुसार किए जाते हैं। - गुरुत्व केन्द्र आधार के मध्य में होता है तब अधिक स्थिरता रहती है। जैसे खेल में मुद्रा (Stance) बनाना, Balancing Beam पर मुद्रा लेना।
- गुरुत्व केन्द्र नीचे रखने से स्थायित्व बढ़ जाता है:
एक कुश्ती लड़ने वाला पहलवान अधिक स्थायित्व के लिए अर्धबैठक या (Semi Crouched) स्थिति में आ जाता है।



