Sponsor Area

परीक्षण मापन और मूल्यांकन

Question
CBSEHHIPEH11016013

मानव शरीर के सोमेटो मापन विधि का वर्णन करें।

Solution

मानव शरीर के प्रकार का अर्थ मानव शरीर के आकार व रचना से है। सोमेटो मापन, शारीरिक वस्तुओं पर शारीरिक शिक्षक व खेल अध्यापकों को यह समझने में मदद करता है कि कौन--सा खिलाड़ी किस खेल में अपनी प्रतिभा दिखा सकता है। विलियम हरबर्ट शेल्डन द्वारा सोमेटो मापन की विधि को कुछ इस प्रकार बताया गया है:

  1. एंडोमोर्फ (Endomorph): इस प्रकार के व्यक्तियों का शरीर गोल-मटोल होता है व पैरों की लंबाई कम होती है। इनके हाथ व पैरों के ऊपरी भाग निचले भाग से मोटे होते हैं । बड़ा व सुदृढ़ शरीर खेलों में क्षमता को बाधित करता है।
  2. मेसोमोर्फ (Mesomorph): इनका शरीर किसी खिलाड़ी जैसा होता है व इनके शरीर की सरचना संतुलित होती है। इस प्रकार के व्यक्ति मांसपेशियों का आकार जल्दी एवं सरलता से बढ़ाने की स्वस्थता रखते हैं और इनका शारीरिक ढांचा वर्गाकार होता है। इनके कंधे व छाती कमर के अनुपात में लंबे व चौड़ी होती है।
  3. एक्टोमोर्फ (Ectomorph): इस प्रकार के व्यक्तियों का शरीर पतला एव लम्बा होता है। इनके शरीर की सरचना कमजोर होती है तथा इन्हें अपना भार/वजन बढ़ाने में परेशानी होती है। ऐसे व्यक्तियों का शारीरिक ढांचा हल्का होता है। अत: इनका शरीर सहनशक्ति /सहनक्षमता संबंधित खेलों के लिए उपयुक्त होता है जैसे जिम्नैस्टिक आदि।