वर्साय की शांति संधि का प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात हिटलर पर क्या प्रभाव पड़ा?
- प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात जर्मनी के साथ मित्र राष्ट्रों ने वर्साय की संधि की जिसे राष्ट्रीय अपमान माना गया।
- हिटलर जर्मनी की हार से दुखी हुआ व वर्साय की संधि से आग-बबूला हुआ।
- उसने जर्मन वर्कर पार्टी को ज्वाइन किया तथा उसका नाम नेशनल सोशलिस्ट पार्टी रखा जो बाद में नाज़ी पार्टी के नाम से जाना गया।
- हिटलर एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाना चाहता था । वह वर्साय की संधि मे हुए अन्याय का बदला लेना चाहता था।
- सितम्बर 1939 को उसने पौलेण्ड पर आक्रमण किया । 194० मे जर्मनी, इटली व जापान के मध्य त्रिपक्षीय संधि हुआ।



