Sponsor Area

नात्सीवाद और हिटलर का उदय

Question
CBSEHHISSH9009515

नात्सियों ने जनता पर पूरा नियंत्रण हासिल करने के लिए कौन-कौन से तरीके अपनाए?

Solution
(i) हिटलर ने लोकतांत्रिक शासन की संरचना एवं संस्थानों को समाप्त करना शुरू कर दिया।
(ii) जर्मन संसद में हुए रहस्मय अग्निकांड से उनका रास्ता आसान हो गया। 28 फरवरी 1933 को जारी अध्यादेश के माध्यम से अभिव्यक्ति, प्रेस एवं सभा करने की आजादी को छीन लिया गया।
(iii) कम्युनिस्ट हिटलर का कट्टर शत्रु था। 3 मार्च 1933 को जर्मनी में प्रसिद्ध विशेषाधिकार अधिनियम के माधयम से तानाशाही स्थापित कर दी गई।
(iv) ट्रेड यूनियन पर पाबंदी लगा दी गई।
(v) अर्थव्यवस्था, मीडिया, न्यायपालिका और सेना पर राज्य ने पूरी तरह से  नियंत्रण स्थापित कर लिया।
(vi) पूरे समाज को नात्सियों के हिसाब  से नियंत्रित व्यवस्थित करने के लिए सुरक्षा दस्ते गठित किए गए। इसमें गेस्तापो, एस.एस. और सुरक्षा सेवा शामिल थे।

Some More Questions From नात्सीवाद और हिटलर का उदय Chapter

नात्सी समाज में औरतों की क्या भूमिका थी? फ्रांसीसी क्रांति के बारे में जानने के लिए अध्याय-1 देखें। फ्रांसीसी क्रांति और नात्सी शासन में औरतों की भूमिका के बीच में क्या फर्क था? एक पैराग्राफ़ में बताएँl

जर्मनी के प्रथम विश्व युद्ध में हार के पश्चात उसकी क्या स्थिति थी ?

हिटलर के उदय के कारण बताइए?

हिटलर शासित जर्मनी में महिलाओ की स्थिति की व्याख्या करें?

'मेन काम्फ़' हिटलर द्वारा लिखित पुस्तक में हिटलर ने अपने क्या विचार लिखे है?

नात्सीवाद को पूरे यूरोप व जर्मनी के लिए खतरा क्यों माना गया ?

नात्सी जर्मनी में स्कूलों की क्या स्थिति थी?

'मेरे राज्य की सबसे महत्त्वपूर्ण नागरिक माँ है' हिटलर के इस कथन की व्याख्या करें ।

निम्नलिखित पदों की व्याख्या करें।


प्रोपेगैंडा

निम्नलिखित पद की व्याख्या करें।

युंगफ़ोक