Sponsor Area

नात्सीवाद और हिटलर का उदय

Question
CBSEHHISSH9009516

नात्सी समाज में औरतों की क्या भूमिका थी? फ्रांसीसी क्रांति के बारे में जानने के लिए अध्याय-1 देखें। फ्रांसीसी क्रांति और नात्सी शासन में औरतों की भूमिका के बीच में क्या फर्क था? एक पैराग्राफ़ में बताएँl

Solution
नात्सी समाज में महिलाओं ने द्वितीयक स्तर भूमिका अदा की। उन्हें आर्य संस्कृति का संवाहक माना जाता था।इस संहिता का पालन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता था तथा इनका उल्लंघन करने वाली महिलाओं को दण्डित किया जाता था और अपमानित कर जेलों में डाल दिया जाता था। गैर-जर्मन महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाई जाती थी।
इसके विपरीत फ्रांसीसी क्रांति ने महिलाओं के जीवन में नई गतिविधियों का संचार किया। महिलाओं ने क्रांति में बराबर की भूमिका निभाई। वे प्रगतिशील गतिविधियों में खुलकर भाग ले सकती थी। जैसे राजनीतिक क्लबों की सदस्यता, पेंटिंग, अखबार, नौकरी आदि। महिलाओं ने अपनी एक संस्था 'क्रांतिकारी एवं गणतांत्रिक महिला समाज, की स्थापना की उन्होंने अपने लिए समान राजनीतिक अधिकारों की मांग की जो उन्हें लम्बे संघर्ष की बाद प्राप्त भी हुए। 1946 में उन्हें मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ।
 

Some More Questions From नात्सीवाद और हिटलर का उदय Chapter

जर्मनी के प्रथम विश्व युद्ध में हार के पश्चात उसकी क्या स्थिति थी ?

हिटलर के उदय के कारण बताइए?

हिटलर शासित जर्मनी में महिलाओ की स्थिति की व्याख्या करें?

'मेन काम्फ़' हिटलर द्वारा लिखित पुस्तक में हिटलर ने अपने क्या विचार लिखे है?

नात्सीवाद को पूरे यूरोप व जर्मनी के लिए खतरा क्यों माना गया ?

नात्सी जर्मनी में स्कूलों की क्या स्थिति थी?

'मेरे राज्य की सबसे महत्त्वपूर्ण नागरिक माँ है' हिटलर के इस कथन की व्याख्या करें ।

निम्नलिखित पदों की व्याख्या करें।


प्रोपेगैंडा

निम्नलिखित पद की व्याख्या करें।

युंगफ़ोक

वाइमर गणराज्य जर्मनी की समस्या को हल करने में असफल क्यों रहा ?