Sponsor Area

संसाधन के रूप में लोग

Question
CBSEHHISSH9009470

क्या आप शिक्षा प्रणाली में शिक्षित बेरोजगारों की समस्या को दूर करने के लिए कुछ उपाय सुझा सकते हैं?

 

Solution
शिक्षा प्रणाली में शिक्षित बेरोजगारों की समस्या को दूर करने के निम्नलिखित उपाय इस प्रकार है- 
(i) कौशल विकास पर ज़ोर दिया जाना चाहिए। उत्पादन की तकनीक में परिवर्तन होने से वर्तमान में कुशल श्रमिकों की मांग बढ़ती ही जा रही है।
(ii) तकनीकी शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
(iii) व्यावसायिक शिक्षा शुरू की जानी चाहिए। आज मैट्रिक, स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्रीधारी भी रोजगार पाने में असमर्थ है। एक अध्यन से पता चला है कि मैट्रिक कि तुलना में स्नातक और स्नातकोत्तर युवकों में बेरोजगार की समस्या अत्यधिक गंभीर रूप लेती जा रही है। शिक्षित बेरोजगारों की समस्या को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करके काम किया जा सकता है।
(iv) उपयुक्त ट्रेनिंग और विकसित कौशल के माध्यम से श्रमिकों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
(v) शिक्षित बेरोज़गार श्रमिकों में वृद्धि करते है। अर्थव्यवस्था के विकास के लिए द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रक में तीव्र विकास होना चाहिए। तीव्र गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करती है।
 

Some More Questions From संसाधन के रूप में लोग Chapter

संसाधन के रूप में लोग से आप क्या समझते हैं?

मानव संसाधन भूमि और भौतिक पूँजी अन्य संसाधन से कैसे भिन्न है?

मानव पूँजी निर्माण में शिक्षा की क्या भूमिका है?

मानव पूँजी निर्माण में स्वास्थ्य की क्या भूमिका है?

किसी व्यक्ति के कामयाब जीवन में स्वस्थ्य की क्या भूमिका है?

प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रकों में किस तरह की विभिन्न आर्थिक क्रियाएँ संचालित की जाती हैं?  

आर्थिक और गैर-आर्थिक क्रियाओं में क्या अंतर है?

महिलाएँ क्यों निम्न वेतन वाले कार्यों में नियोजित होती हैं?

'बेरोजगारी' शब्द से आप क्या समझते है?

प्रच्छन्न बेरोज़गारी और मौसमी बेरोज़गारी में क्या अंतर है?