गैर-लोकतांत्रिक शासन वाले देशों के लोगों को किन-किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है? इस अध्याय में दिए गए उदाहरणों के आधार पर इस कथन के पक्ष में तर्क दीजिए।
गैर-लोकतांत्रिक देश में लोगों को निम्नलिखित कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है:
(i) गैर-लोकतांत्रिक देशों के लोग मूल अधिकारों और स्वतंत्रता का आनंद नहीं ले सकते।
(ii) लोगो को अपने विचार व्यक्त करने की आज़ादी नहीं होती।
(iii) लोग चुनावों द्वारा अपने शासकों को चुन और बदल नहीं सकते।
(iv) लोग विरोध नहीं कर सकते और न ही राजनितिक गतिविधियाँ चला सकते है।
(v) लोग राजनितिक संगठन नहीं चला सकते।
(vi) चिली और पोलैंड के मामलो में देखा जा सकता है कि वहाँ राजनैतिक और सैन्य गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने पर जेल में डाल दिया जाता है।



