Sponsor Area

समकालीन विश्व में लोकतंत्र

Question
CBSEHHISSH9009347

इन देशों और लोकतंत्र की उनकी राह में मेल बैठाएँ l

A. चिले (i) ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी  
B. नेपाल (ii) सैनिक तानाशाही की समाप्ति  
C. पोलैंड (iii) एक दल के शासन का अंत  
D. घाना (iv) राजा ने अपने अधिकार छोड़ने पर सहमति दी  

Solution

A.

चिले

(i)

सैनिक तानाशाही की समाप्ति

 

B.

नेपाल

(ii)

राजा ने अपने अधिकार छोड़ने पर सहमति दी

 

C.

पोलैंड

(iii)

एक दल के शासन का अंत

 

D.

घाना

(iv)

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी

 

Some More Questions From समकालीन विश्व में लोकतंत्र Chapter

नेपाल के संकट पर हुई एक टीवी चर्चा में व्यक्त किए गए तीन विचार इस प्रकार के थे। इसमें से आप किसे सही मानते हैं और क्यों?
वक्ता 1 : भारत एक लोकतान्त्रिक देश है इसलिए राजशाही के खिलाफ़ और लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने वाले नेपाली लोगों के समर्थन में भारत को ज़्यादा दखल देना चाहिए। 
वक्ता 2 : यह एक खतरनाक तर्क है। हम उस स्थिति में पहुँच जायेंगे जहाँ इराक के मामले में अमेरिका पहुँचा है। किसी भी बाहरी शक्ति के सहारे लोकतंत्र नहीं आ सकता।  
वक्ता 3 : लेकिन हमें किसी देश के आंतरिक मामलों की चिंता ही क्यों करनी चाहिए? हमें वहाँ अपने व्यावसायिक हितों की चिंता करनी चाहिए लोकतंत्र की नहीं। 

एक काल्पनिक देश आनंदलोक में लोग विदेशी शासन को समाप्त करके पुराने राजपरिवारो को सत्ता सौंपते हैl वे कहते है, 'आखिर जब विदेशियों ने हमारे ऊपर राज करना शुरू किया तब इन्ही के पूर्वज हमारे राजा थे यह अच्छा है की हमारा एक मजबूत शासक है जो हमें अमीर और ताकतवर बनने में मदद कर सकता हैl 'जब किसी ने लोकतान्त्रिक शासन की बात की तो वह के सयाने लोगों ने कहा कि यह तो एक विदेशी विचार हैl हमारी लड़ाई विदेशियों और उनके विचारों को देश से खदेड़ने की थीl जब किसी ने मिडिया के आज़ादी की मांग की तो बड़े-बुजुर्गो ने कहा की शासन ज़्यादा आलोचना करने से नुकसान होगा और इससे अपने जीवन स्तर को सुधरने में कोई मदद नहीं मिलेगीl 'आखिर महराज दयावान हैं और अपनी पूरी प्रजा के कल्याण में दिलचस्पी लेते है उनके लिए मुश्किल क्यों पैदा की जाएँ? क्या हम सभी खुशाल नहीं होना चाहते?

उपरोक्त उद्धरण को पढ़ने के बाद चमन, चंपा और चंदू ने कुछ इस तरह के निष्कर्ष निकले:
चमन: आनंदलोक एक लोकतान्त्रिक देश है क्योंकि लोगों ने विदेशी शासको को उखाड़ फेंका और राजा का शासन बहाल किया।

चंपा: आनंदलोक लोकतान्त्रिक देश नहीं है क्योंकि लोग अपने शासन की आलोचना नहीं कर सकते राजा अच्छा हो सकता है और आर्थिक समृद्धि भी ला सकते हैl लेकिन राजा लोकतान्त्रिक शासन नहीं ला सकता।

चंदू: लोगों को खुशाली चाहिए इसलिए वे अपने शासन को अपनी तरफ से फैसले लेना देना चाहते हैl अगर लोग खुश है तो वहाँ का शासन लोकतान्त्रिक ही है।

इन तीनो कथनों के बारे में आपकी क्या राय है? इस देश में सरकार के स्वरूप के बारे में आपकी क्या राय है?

आयेंदे कौन था?

 

ग्डांस्क शहर में लेनिन शीपयार्ड के मज़दूर 1980 में हड़ताल पर क्यों चले गए?

संयुक्त राष्ट्र संघ में 'संयुक्त राष्ट्र महासभा' के क्या कार्य है?

सुरक्षा परिषद् कैसे संयुक्त राष्ट्र संघ को लोकतांत्रिक नहीं बनाता है?

1970 में चिले में सल्वाडोर आयेंदे के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद क्या नीतियाँ बनाई गई? किन्हीं तीन के नाम लिखें।

'अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष' एक लोकतांत्रिक संस्था नहीं है । तीन तर्क दे ?

पोलैण्ड में लोकतंत्र कैसे पुनःस्थापित हुआ?

लेक वालेशा कौन था?