Question
जैव विविधता क्या है? यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?
Solution
जैव विभिन्नता का अर्थ-
जैव विभिन्नता में वन्य जीवन और प्रजातियों की अधिकता है। यह कार्य और रूप से तो अलग है लेकिन इनमे पारस्परिक सामंजस्यता है।
इस ग्रह पर लाखों जीवों के साथ हम रहते हैं इसमें सूक्ष्म से लेकर हाथी आदि सभी प्राणी सम्मिलित है।यह संपूर्ण निवास जहाँ हम रहते हैं जैव विविधता है।
महत्व-
(i) मनुष्य और सभी प्राणी मिलकर परिस्थितिक तंत्र का मिश्रित जाल बनाते हैं। जिसमें हम केवल एक अंग है। जो इस तंत्र पर निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए पौधे,जानवर तथा वायु जिसमें हम सांस लेते हैं वह जल जिसे हम पीते हैं तथा मृदा जो खाद्यान्न का उत्पादन करती है।
(ii) वनों का बहुत महत्व है यह ऐसा उत्पादक है जिन पर सभी प्राणी निर्भर है।