नीचे दिए गए ब्यौरों में लोकतंत्र की चुनौतियों की पहचान करें। ये स्थितियाँ किस तरह नागरिकों के गरिमापूर्ण, सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन के लिए चुनौती पेश करती हैं। लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए नीतिगत -संस्थागत उपाय भी सुझाएँ:
उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद ओड़िसा में दलितों और गैर-दलितों के प्रवेश के लिए अलग-अलग दरवाज़ा रखने वाले एक मंदिर को एक दरवाज़े से सबको प्रवेश की अनुमति देनी पड़ी।
भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे है।
जम्मू-कश्मीर के गंडवारा में मुठभेड़ बताकर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा तीन नागरिकों की हत्या करने के आरोप को देखते हुए इस घटना के जाँच के आदेश दिय गए।
Solution
Long Answer
यह आदेश छुआछूत के विरुद्ध जारी किया गया। इससे दलितों के साथ हो रहे अन्याय से उन्हें मुक्ति मिली। भारत एक लोकतान्त्रिक देश है और लोकतंत्र में जाति व धर्म के आधार पर हो रहे भेदभाव को स्वीकार नहीं किया गया है। माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा मंदिर के एक ही द्वार से दलितों और गैर-दलितों के प्रवेश का फैसला एकदम सही है। न्यायालय ने धार्मिक समानता और स्वतंत्रता की रक्षा की है।
बड़ी संख्या में किसानों का आत्महत्या करना बड़ी चुनौती है। यह स्थिति लोकतंत्र की नीतियों और कार्यक्रमों की विफलताओं को दर्शाती है। यह आवश्यक है कि सरकार इन समस्याओं की ओर ध्यान दे और इनका समाधान निकाले। सरकार को वित्तीय सहयता तुरंत देनी चाहिए।
यहाँ जाँच का आदेश लोकतंत्र को दर्शाता है। लोकतंत्र में लोगो को सरकारी नौकरशाहियों के जुल्मों से बचाना भी लोकतंत्र की ही ज़िम्मेदारी है। लोकहित ही लोकतंत्र का पहला उद्देश्य है। इस तरह की घटना के लिए जांच के आदेश देना उचित निर्णय है।
Some More Questions From लोकतंत्र के परिणाम Chapter