Sponsor Area

औपनिवेशिक शहर

Question
CBSEHHIHSH12028352

नए शहरों में सामाजिक संबंध किस हद तक बदल गए?

Solution

औपनिवेशिक शासन में नए नगरों के सामाजिक जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आए। इनमें मुख्य बदलाव निम्नलिखित थे:

  1. यातायात के साधनों का विकास: घोड़ागाड़ी जैसे नए यातायात साधन और बाद में ट्रामों और बसों के आने से यह हुआ कि अब लोग शहर के केंद्र सेदूर जाकर भी बस सकतेथे। समय के साथ काम की जगह और रहने की जगह, दोनों एक-दूसरे से अलग होते गए । घर से दफ्तर या फैक्ट्री जाना एक नए किस्म का अनुभव बन गया।
  2. मनोरंजन तथा मिलने-जुलने के नए सावर्जनिक स्थल: नए शहरों का सामाजिक संबंध पहले के शहरों से बहुत कुछ अलग था। पुराने शहरों में लोगों में आपसी मेल-जोल कम हो चूका था। लेकिन टाउन हॉल, सार्वजनिक पार्क, रंगशालाओं और बीसवीं सदी में सिनेमा हॉलों जैसे सार्वजनिक स्थानों के बनने से शहरों में लोगों को मिलने-जुलने की उत्तेजक नयी जगह और अवसर मिलने लगे थे। शहरों में नए सामाजिक समूह बने तथा लोगों की पुरानी पहचानें महत्त्वपूर्ण नहीं रहीं।
  3. मध्यवर्ग का विस्तार: नए शहर मध्य वर्ग के केंद्र बन चुके थे। इस वर्ग में शिक्षक, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, क्लर्क तथा एकाउंटेंट्स इत्यादि थे। नतीजा, '' मध्यवर्ग '' बढ़ता गया। उनके पास स्कूल, कॉलेज और लाइब्रेरी जैसे नए शिक्षा संस्थानों तक अच्छी पहुँच थी। शिक्षित होने के नाते वे समाज और सरकार के बारे में अखबारों, पत्रिकाओं और सार्वजनिक सभाओं में अपनी राय व्यक्त कर सकते थे। इस प्रकार एक नया सार्वजनिक वातावरण तैयार हुआ।
  4. महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन: नई शहरी में नए अर्थतंत्र के विकास से महिलाओं के लिए नए अवसर उत्पन्न हो गए थे। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की उपस्थिति बढ़ने लगीं। वे घरों में नौकरानी, फैक्ट्री में मज़दूर, शिक्षिका, रंग-कर्मी तथा फिल्मों में कार्य करती हुई दिखाई देने लगीं। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक स्थानों पर कामकाज करने वाली महिलाओं को लंबे समय तक सम्मानित दृष्टि से नहीं देखा जाता था क्योंकि रूढ़िवादी विचारों के लोग पुरानी परंपराओं और व्यवस्था को बनाए रखने का समर्थन कर रहे थे। वे परिवर्तन के विरोधी थे।
  5. मेहनतकश, गरीबों या कामगारों में वृद्धि: शहरों में मेहनतकश गरीबों या कामगारों का एक नया वर्ग उभर रहा था। ग्रामीण इलाकों के गरीब रोजगार की उम्मीद में शहरों की तरफ आए थे। कुछ लोगों को शहर नए अवसरों का स्रोत दिखाई देते थे।