Sponsor Area

ईंटें मनके तथा अस्थियाँ

Question
CBSEHHIHSH12028256

नीचे दिए गए चित्र को देखिए और उसका वर्णन कीजिए। शव किस प्रकार रखा गया है? उसके समीप कौन-सी वस्तुएँ रखी गई हैं? क्या शरीर पर कोई पुरावस्तुएँ हैं? क्या इनसे कंकाल के लिंग का पता चलता है?

Wired Faculty

Solution

चित्र को देखकर शव के संबंध में निम्नलिखित निष्कर्ष निकाले जाते हैं:

  1. शव एक गर्त में रखा हुआ है। यह उत्तर दक्षिण दिशा में रखा हुआ है।
  2. शव के समीप सिर की तरफ मृदभांड रखे हैं, इनमें मटका, जार आदि शामिल है।
  3. शव पर पुरावस्तुएँ हैं विशेषतः कंगन आदि आभूषण हैं। ऐसा लगता है कि ये वस्तुएँ मृतक द्वारा अपने जीवन काल में प्रयोग की गई थीं और हड़प्पाई लोगों का विश्वास था कि वह अगले जीवन में भी उनका प्रयोग करेगा।
  4. शव को देखकर उसके लिंग के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा लगता है कि यह किसी महिला का शव है।