निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:
उत्तरी भारत के अधिकांश राज्यों में मानव विकास के निम्न स्तरों के दो कारण बताइए।
मानव विकास के निम्न स्तरों के दो कारण निम्नलिखित हैं:
- गरीबी: उत्तरी भारत के बिहार तथा उड़ीसा जैसे राज्यों में लगभग 40 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गरीबी की रेखा से नीचे जी रही है; जबकि मध्य प्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों की 30 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या गरीबी की रेखा के नीचे है।
- रोज़गार की कमी: इन क्षेत्रों में शिक्षित युवाओं के रोजगार की दर 25 प्रतिशत है जो अन्य राज्यों की अपेक्षा बहुत कम हैं। यहाँ शिक्षित युवा भी छोटे कामों में लग जाते हैं जो निम्न स्तर का सूचक हैं।