निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें:
'कृषि सेक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है।'' स्पष्ट कीजिए।
भारत की कुल श्रमजीवी जनसंख्या का लगभग 58.2 प्रतिशत कृषक और कृषि मजदूर हैं; जबकि केवल 4.2 प्रतिशत श्रमिक घरेलू उद्योगों में लगे हैं और 37.6 प्रतिशत अन्य श्रमिक हैं जो गैर-घरेलू उद्योगों, व्यापार, वाणिज्य, विनिर्माण और मरम्मत तथा अन्य सेवाओं में कार्यरत हैं। इन आकंड़ों से स्पष्ट होता है कि भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश कृषि सेक्टर में संलग्न है।