निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।
भारत के अत्यंत ऊष्ण एवं शुष्क तथा अत्यंत शीत व आर्द्र प्रदेशों में जनसंख्या का घनत्व निम्न है। इस कथन के दृष्टिकोण से जनसंख्या के वितरण में जलवायु की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
जनसंख्या के वितरण में जलवायु कारक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विषम व शुष्क जलवायु वाले क्षेत्रों में जनसंख्या का घनत्व काफी कम पाया जाता है, जैसे मरुस्थलीय क्षेत्र। इसी प्रकार उपयुक्त जलवायु वाले क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व अधिक होता है, जैसे- उत्तर भारत के मैदान, डेल्टा और तटीय मैदान। यही कारण है कि लोग उपयुक्त जलवायु क्षेत्रों में निवास करते हैं।