Sponsor Area

प्राथमिक क्रियाएँ

Question
CBSEHHIGEH12025382

चलवासी पशुचारण और वाणिज्य पशुधन पालन में अंतर कीजिए ।

Solution

चलवासी तथा व्यापारिक पशुपालन में निम्नलिखित अंतर हैं-

चलवासी पशुचारण व्यापारिक पशुपालन
  1. चलवासी पशुचारण में चरवाहे चारे तथा जल की तलाश में इधर-उधर घूमते हैं।
  2. चलवासी चरवाहे अविकसित तथा प्राचीन पद्धति से पशुपालन करते हैं।
  3. चलवासी पशुपालन एक जीवन-निर्वाह पद्धति है।
  4. चलवासी पशुचारण में विभिन्न प्रकार के पशुओं को रखा जाता है।
  5. चलवासी पशुपालन में चारा प्राकृतिक रूप से विकसित होता है।
  6. इसमें पशुओं के प्रजनन तथा नस्त सुधार के प्रयास नहीं किए जाते।
  7. चलवासी पशुचारण में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच तथा उपचार की व्यवस्था नहीं होती है।
  8. चलवासी पशुचारण अर्धशुष्क प्रदेशों की कठोर जलवायु में होता है।
  9. चलवासी पशुचारण के मुख्य क्षेत्र सहारा, दक्षिणी-पश्चिमी व मध्य एशिया, यूरेशिया में टुंड्रा का दक्षिणी सीमांत व दक्षिणी पश्चिमी अफ्रीका हैं।
  1. व्यापारिक पशुपालन में चारे तथा जल की समुचित व्यवस्था की जाती है तथा चरवाहे स्थायी तौर पर एक ही स्थान पर पशुओं के साथ रहते हैं।
  2. व्यापारिक पशुपालन में आधुनिक पद्धति से पशुपालन किया जाता है।
  3. व्यापारिक पशुपालन में दूध, मांस, खाल, ऊन आदि का उत्पादन होता है जिसका अन्य देशों के साथ व्यापार किया जाता है। अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से उत्पादन किया जाता है।
  4. व्यापारिक पशुपालन में पशुओं को अनुकूल दशाओं के अनुसार रखा जाता है अर्थात् जिस पशु के लिए भौगोलिक दशा अनुकूल हो उनको वहीं रखा जाता है।
  5. व्यापारिक पशुपालन में पशुओं के लिए चारा फार्म में उगाया जाता है।
  6. इस पद्धति में पशुओं के प्रजनन तथा नस्ल सुधार के प्रयास किए जाते हैं।
  7. व्यापारिक पशुपालन में पशुओं के स्वास्थ्य तथा बीमारियों की रोकथाम तथा उपचार की व्यवस्था होती है।
  8. व्यापारिक पशुपालन शीतोष्ण घास के मैदानों में सम जलवायु में होता है।
  9. व्यापारिक पशुपालन के मुख्य क्षेत्र उत्तरी अमेरिका के प्रेयरी, दक्षिणी अमेरिका के लानोस व पम्पास, दक्षिणी अफ्रीका के वेल्ड, ऑस्ट्रेलिया के डाऊन्स व न्यूजीलैंड के घास स्थल हैं।

 

Sponsor Area