Sponsor Area

पूर्ण प्रतिस्पर्धा की स्तिथि में फर्म का सिद्धांत

Question
CBSEHHIECH12013834

क्या एक प्रतिस्पर्धी बाज़ार में कोई लाभ-अधिकतमीकरण फर्म सकारात्मक निर्गत स्तर पर उत्पादन कर सकती है, जब सीमांत लागत घट रही हो? व्याख्या कीजिए।

Solution

नहीं एक प्रतिस्पर्धी बाज़ार में लाभ-अधिकतमीकरण फर्म सकारात्मक निर्गत स्तर पर उत्पादन नहीं कर सकती है यदि सीमांत लागत घट रही हो। क्योंकि अधिकतम लाभ की आवश्यक शर्त है:
(i)   P(कीमत)  = MC (सीमांत लागत) 
(ii)  P (कीमत) > MC (सीमांत लागत)
इस प्रकार बाज़ार कीमत(P) के MC से कम होने पर लाभ नहीं होगा।
यदि एक फर्म बाज़ार कीमत की तुलना में घटती हुई सीमांत लागत पर उत्पादन करती है तो फर्म को लाभ होगा, परन्तु अधिकतम लाभ नहीं होगा। 
क्योंकि अधिकतम लाभ के लिए यह आवश्यक है कि बाज़ार कीमत (P) और सीमांत लागत (MC) बराबर हो।

इसे हम संलंग रेखाचित्र द्वारा भी दर्शा सकते हैं:

Wired Faculty
संलग्न रेखाचित्र में फर्म की सीमांत लागत E1 और E के बीच बाज़ार कीमत से कम है जो लाभ की स्थिति दर्शाता है, परन्तु फर्म को अधिकतम लाभ E बिंदु पर प्राप्त होगा।

Sponsor Area

Some More Questions From पूर्ण प्रतिस्पर्धा की स्तिथि में फर्म का सिद्धांत Chapter

एक कीमत-स्वीकारक फर्म का बाज़ार कीमत तथा औसत संप्राप्ति में क्या संबंध है ?

एक कीमत-स्वीकारक फर्म की बाज़ार कीमत तथा सीमांत संप्राप्ति में क्या संबंध है?

एक पूर्ण प्रतिस्पर्धी बाजार में लाभ-अधिकतमीकरण फर्म की सकारात्मक उत्पादन करने की क्या शर्तें हैं ?

क्या प्रतिस्पर्धी बाजार में लाभ-अधिकतमीकरण फर्म जिसकी बाज़ार कीमत सीमांत लागत के बराबर नहीं है, उसका निर्गत का स्तर सकारात्मक हो सकता है। व्याख्या कीजिए।

प्रौद्योगिकीय प्रगति एक फर्म के पूर्ति वक्र को किस प्रकार प्रभावित करती है ?

इकाई कर लगाने से एक फर्म का पूर्ति वक्र किस प्रकार प्रभावित करता है ?

किसी आगत की कीमत में वृद्धि एक फर्म के पूर्ति वक्र को किस प्रकार प्रभावित करती है ?

निम्न तालिका में कुल संप्राप्ति, सीमांत संप्राप्ति तथा औसत संप्राप्ति का परिकलन कीजिए। वस्तु की प्रति इकाई बाज़ार कीमत 10 रूपए है।

बेचीं गई मात्रा कुल संप्राप्ति सीमांत संप्राप्ति औसत संप्राप्ति
0      
1      
2      
3      
4      
5      
6      

 

निम्न तालिका में एक प्रतिस्पर्धी फर्म की कुल संप्राप्ति तथा कुल लागत सारणियों को दर्शाया गया है। प्रत्येक उत्पादन स्तर के लाभ की गणना कीजिए। वस्तु की बाज़ार कीमत भी निर्धारित कीजिए।

बेचीं गई मात्रा कुल संप्राप्ति (रु) कुल लागत (रु)   लाभ (रु)
0 0 5 -
1 5 7 -
2 10 10 -
3 15 12 -
4 20 15 -
5 25 23 -
6 30 33 -
7 35 40 -

 

निम्न तालिका में एक प्रतिस्पर्धी फर्म की कुल लागत सारणी को दर्शाया गया है। वस्तु की कीमत 10 रु० दी हुई है। प्रत्येक उत्पादन स्तर पर लाभ की गणना कीजिए। लाभ-अधिकतमीकरण निर्गत स्तर ज्ञात कीजिए।

कीमत (इकाई) रु कुल लागत (इकाई)
0 5
1 15
2 22
3 27
4 31
5 38
6 49
7 63
8 81
9 101
10 123