Sponsor Area

राष्ट्रीय आय का लेखांकन

Question
CBSEHHIECH12013794

स्टॉक और प्रवाह में भेद स्पष्ट कीजिए। निवल निवेश और पूँजी मेंकौन स्टॉक हैऔर कौन प्रवाह? हौज में पानी के प्रवाह से निवल निवेश और पूँजी की तुलना कीजिए।

Solution

स्टॉक और प्रवाह चर में भेद का आधार समयावधि (Period of Time) या समय बिंदु पर किए जाने वाला माप है।
प्रवाह: वे चर जो समय की एक निश्चित अवधि के संदर्भ में पाए जाते हैं, प्रवाह चर कहलाते हैं। समयावधि घंटे, दिन, सप्ताह, मास या वर्ष से अधिक हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय आय एक प्रवाह चर है क्योंकि यह 1 वर्ष में देश में उत्पादित अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के शुभ प्रभाव को दर्शाता है। प्रवाह चर के अन्य उदाहरण है: आय, व्यय, बचत, ब्याज, आयात-निर्यात, मूल्यह्रास, माल-सूची में परिवर्तन आदि क्योंकि इन सभी चारों का संबंध एक निश्चित समय अवधि से होता है।
स्टॉक: वे चर जो समय के किसी निश्चित बिंदु (Point of Time) के संदर्भ में पाए जाते हैं, स्टॉक चर कहलाते हैं; जैस-दिन के 2 बजे, 31 मार्च, 2012, बुधवार आदि। उदहारण के लिए, राष्ट्रीय पूँजी स्टॉक चर है जो बताती है कि किसी समय बिंदु (जैसे 1 जनवरी, 2012) पर देश में पूँजी (मशीनें, औज़ार, इमारतें, सड़कें, पुल, कच्चे माल) का कितना स्टॉक हैं । स्टॉक चर के अन्य उदहारण हैं:-सम्पति, विदेशी ऋण, मूल सूची, खाद्यान्न भंडार आदि।

अंतर का आधार स्टॉक प्रवाह
1. माप  स्टॉक एक समय बिंदु या निश्चित समय पर मापा जाने वाला चर है। प्रवाह वह चर है जो एक निश्चित समयावधि पर मापा जाता है।
2. समय-कल  स्टॉक का समय-काल नहीं होता है। प्रवाह का समय-काल होता है।
3. प्रकृति   स्टॉक की प्रकृति स्थाई (अचल) है। प्रवाह की प्रकृति गत्यात्मक (चल) है।
4. उदहारण  (i) सम्पत्ति  (ii) दूरी 
(iii) टैंक में जल 
(iv) मुद्रा की मात्रा 
(i) आय 
(ii) गति 
(iii) नदी में जल
(iv) मुद्रा का व्यय  

निवल निवेश प्रभाव है और पूँजी स्टॉक है क्योंकि निवल निवेश का संबंध एक समय-काल से है जबकि पूँजी एक निश्चित समय पर एक व्यक्ति की संपत्ति का भंडार बताती है। पूँजी एक हौज के समान है जबकि निवल निवेश उस हौज में बहता हुआ पानी है। बहते हुए पानी का संबंध समय-काल से है जबकि हौज में पानी का स्तर एक निश्चित समय पर मापा जाता है।

Sponsor Area

Some More Questions From राष्ट्रीय आय का लेखांकन Chapter

मान लीजिए कि किसी विशेष वर्ष में किसी देश का सकल घरेलू उत्पाद बाज़ार कीमत पर 1100 करोड़ रु० था। विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय 100 करोड़ रु० था। अप्रत्यक्ष कर मूल्य-उपदान का मूल्य 150 करोड़ रु० और राष्ट्रीय आय 850 करोड़ रु० है, तो मूल्यहास के समस्त मूल्य की गणना कीजिए।

किसी देश विशेष में एक वर्ष में कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद 1900 करोड़ रु० है। फर्मों'/सरकार के द्वारा परिवार को अथवा परिवार के द्वारा सरकार/फर्मों को किसी भी प्रकार का ब्याज अदायगी नहीं की जाती है, परिवारों की वैयक्तिक प्रयोज्य आय 1200 करोड़ रु० है। उनके द्वारा अदा किया गया वैयक्तिक आयकर 600 करोड़ रु० है और फर्में तथा सरकार द्वारा अर्जित आय का मूल्य 200 करोड़ रु० है। सरकार और फर्म द्वारा परिवार को की गई अंतरण अदायगी का मूल्य क्या है?

निम्नलिखित आँकड़ों से वैयक्तिक आय और वैयक्तिक प्रयोज्य आय की गणना कीजिए:

  करोड़ रूपए में
(a) कारक लागत पर निवल घरेलू उत्पाद 8000
(b) विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय  200
(c) अवितरित लाभ 1000
(d) निगम कर  500
(e) परिवारों द्वारा प्राप्त ब्याज  1500
(f) परिवारों द्वारा भुगतान किया गया ब्याज 1200
(g) अंतरण आय  300
(h) वैयक्तिक कर 500

 

हजाम राजू एक दिन में बाल काटने के लिए 500 रु० का संग्रह करता है। इस दिन उसके उपकरण में 50 रु० का मूल्यहास होता है। इस 450 रुपये में से राजू 30 रु० बिक्री कर अदा करता है। 200 रु० घर ले जाता है और 220 रु० उन्नति और नए उपकरणों का क्रय करने के लिए रखता है। वह अपनी आय में से 20 रु० आय कर के रूप में अदा करता है। इन पूरी सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित में राजू का योगदान ज्ञात कीजिए: (a) सकल घरेलू उत्पाद (b) बाज़ार कीमत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद (c) कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद (d) वैयक्तिक आय (e) वैयक्तिक प्रयोज्य आय।

किसी देश के कल्याण के निर्देशांक के रूप में सकल घरेलू उत्पाद की कुछ सीमाओं को लिखो।

किसी अर्थव्यवस्था में समस्त अंतिम व्यय समस्त कारक अदायगी के बराबर क्यों होता है? व्याख्या कीजिए।

स्टॉक और प्रवाह में भेद स्पष्ट कीजिए। निवल निवेश और पूँजी मेंकौन स्टॉक हैऔर कौन प्रवाह? हौज में पानी के प्रवाह से निवल निवेश और पूँजी की तुलना कीजिए।