निम्नलिखित आँकड़ों से वैयक्तिक आय और वैयक्तिक प्रयोज्य आय की गणना कीजिए:
करोड़ रूपए में | |
(a) कारक लागत पर निवल घरेलू उत्पाद | 8000 |
(b) विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय | 200 |
(c) अवितरित लाभ | 1000 |
(d) निगम कर | 500 |
(e) परिवारों द्वारा प्राप्त ब्याज | 1500 |
(f) परिवारों द्वारा भुगतान किया गया ब्याज | 1200 |
(g) अंतरण आय | 300 |
(h) वैयक्तिक कर | 500 |
वैयक्तिक आय = कारक लागत पर निवल घरेलू उत्पाद + विदेशों से प्राप्त निवल कारक आय - अवितरित लाभ + परिवारों द्वारा प्राप्त ब्याज + अंतरण आय - परिवारों द्वारा भुगतान किया गया ब्याज - निगम कर
= 8,000 + 200 - 1,000 + 1,500 + 300 - 1,200 - 500
= 10,000 - 2,700
वैयक्तिक आय = 7,300 करोड़ रू
वैयक्तिक प्रयोज्य आय = वैयक्तिक आय - वैयक्तिक कर
= 7,300 - 500
= 6,800 करोड़ रू