Sponsor Area

उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत

Question
CBSEHHIECH12013746

मान लीजिए, किसी वस्तु की माँग की कीमत लोच -0.2 है। यदि वस्तु की कीमत में 10% वृद्धि होती है, तो उस पर होने वाला व्यय किस प्रकार प्रभावित होगा?

Solution

e(माँग की कीमत लोच) = -0.2
eD  = (वस्तु के लिए माँग में प्रतिशत परिवर्तन)/(वस्तु की कीमत में प्रतिशत परिवर्तन)
-0.2 = (वस्तु के लिए माँग में प्रतिशत परिवर्तन)/(10)
वस्तु के लिए माँग में प्रतिशत परिवर्तन = -0.2 x 10 = -2
क्योंकि eD < 1, यह एक बेलोचदार माँग की स्थिति हैं। हम देख सकते हैं कि एक वस्तु की कीमत में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो रही हैं, जबकि वस्तु की माँगी गई मात्रा में 10 प्रतिशत से कम गिरावट हो रही है। अत: कुल व्यय बढ़ेगा।

Sponsor Area

Some More Questions From उपभोक्ता के व्यवहार का सिद्धांत Chapter

मान लीजिए कि कोई उपभोक्ता अपनी पूरी आय का व्यय करके वस्तु 1 की 6 इकाइयाँ तथा वस्तु 2 की 8 इकाइयाँ खरीद सकता है। दोनों वस्तुओं की कीमतें क्रमश: 6 रुपए तथा 8 रुपए हैं। उपभोक्ता की आय कितनी है?

'एकदिष्ट अधिमान' से आप क्या समझते हैं?

यदि एक उपभोक्ता के अधिमान एकदिष्ट हैं, तो क्या वह बंडल (10, 8) और बंडल (8, 6) के बीच तटस्थ हो सकता  है ?

मान लीजिए, कि उपभोक्ता के अधिमान एकदिष्ट हैं। बंडल (10, 10), (10, 9) तथा (9, 9) पर उसके अधिमान श्रेणीकरण के विषय में आप क्या बता सकते हैं?

मान लीजिए कि आपका मित्र, बंडल (5, 6) तथा (6, 6) केबीच तटस्थ है। क्या आपके मित्र केअधिमान एकदिष्ट हैं?

मान लीजिए कि बाजार में एक ही वस्तु केलिए दो उपभोक्ता हैं तथा उनके माँग फलन इस प्रकार हैं:
d1(p) = 20 - p किसी भी ऐसी कीमत केलिए जो 15 से कम या बराबर हो तथा
d1(p) = 0 किसी भी ऐसी कीमत के लिए जो 15 से अधिक हो।
d2(p) = 30 - 2p किसी भी कीमत के लिए जो 15 से कम या बराबर हो और
d2(p) = 0 किसी भी ऐसी कीमत के लिए जो 15 से अधिक हो।  
बाज़ार माँग फलन को ज्ञात कीजिए।

एक ऐसे बाज़ार को लीजिए, जहाँ केवल दो उपभोक्ता हैं तथा मान लीजिए, वस्तु के लिए उनकी माँगें इस प्रकार हैं:

p d1 d2
1 24
2 8 20
3 7 18
4 6 16
5 5 14
6 4 12


वस्तु के लिए बाज़ार माँग की गणना कीजिए।

सामान्य वस्तु से आप क्या समझते हैं?