Question
व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र में अंतर स्पष्ट कीजिए।
Solution
व्यष्टि अर्थशास्त्र | समष्टि अर्थशास्त्र |
1. इसके अंतर्गत व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों का अध्ययन किया जाता है। जैसे: एक उपभोक्ता, एक फर्म आदि। | 1. इसके अंतर्गत सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था के आर्थिक समूहों का अध्ययन किया जाता है। जैसे: सामूहिक माँग, सामूहिक पूर्ति। |
2. इस शाखा की मुख्या समस्या संसाधनों का आबटन हैं अथवा कीमत निर्धारण हैं। | 2. इस शाखा की मुख्या समस्या आय एवं रोज़गार की समस्या हैं। |
3. व्यष्टि अर्थशास्त्र में सरकारी हस्तक्षेप का स्तर काफी सीमित होता हैं। | 3. समष्टि अर्थशास्त्र में सरकारी हस्तक्षेप का स्तर काफी ऊँचा होता हैं। |
4. इसका क्षेत्र सीमित है। इसमें महत्वपूर्ण नीतियों एवं समस्याओं जैसे राजस्व नीति, मौद्रिक नीति आदि का अध्ययन नहीं किया जा सकता। | 4. इसका क्षेत्र विस्तृत है। इसमें महत्वपूर्ण आर्थिक नीतियों एवं समस्याओं का संपूर्ण अध्ययन किया जा सकता है। |