Question
केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था तथा बाज़ार अर्थव्यवस्था के भेद को स्पष्ट कीजिए।
Solution
केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था | बाज़ार अर्थव्यवस्था |
1. इस अर्थव्यवस्था में सभी उत्पादन साधनों पर सरकारी स्वामित्व होता है। | 1. इस अर्थव्यवस्था में उत्पादन साधनों पर निजी स्वामित्व होता है। अर्थव्यवस्था में व्यक्तियों को संपत्ति रखने व उत्तराधिकार का अधिकार होता है। |
2. इस अर्थव्यवस्था में सभी आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य सामाजिक कल्याण होता है। अर्थव्यवस्था में उत्पादन के लिए चल रही गतिविधियों का उद्देश्य समाज की आवश्यकताओं को पूरा करना होता है। | इस अर्थव्यवस्था में सभी आर्थिक क्रियाओं का उद्देश्य व्यक्तिगत लाभ कमाना होता है। इसमें उत्पादन केवल लाभ के उद्देश्य से किया जाता है और सामाजिक कल्याण को नजर-अंदाज किया जाता है। |
3. केंद्रीकृत योजनाबद्ध अर्थव्यवस्था में माँग और पूर्ति की शक्तियों की स्वतंत्र अंतक्रिया का अभाव होता है। | 3. इस अर्थव्यवस्था में माँग और पूर्ति की शक्तियों की स्वतंत्र अंत-क्रिया का पूर्ण वर्चस्व होता है। |
4. इसमें सरकार उत्पादकों और परिवारों के निर्णय में हस्तक्षेप करती है। | 4. इसमें सरकार उत्पादकों और परिवारों के निर्णय में कोई हस्तक्षेप नहीं करती है। |
5. इसमें पूँजी के संचय की अनुमति नहीं दी गई है। | 5. अधिकारों के कारण पूँजी के संचय की अनुमति दी गई है। |
6. इसमें केंद्रीय समस्याओं का हल आर्थिक नियोजन द्वारा किया जाता है। | 6. इसमें केंद्रीय समस्याओं का हल कीमत तंत्र द्वारा स्वत: ही हो जाता है। |