Question
अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु की विवेचना कीजिए।
Solution
अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु आर्थिक इकाइयों का आर्थिक व्यवहार है जो वे व्यक्तिगत रूप में अथवा समूहों के रूप में करती है। अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा जाता है:
- व्यष्टि अर्थशास्त्र
- समष्टि अर्थशास्त्र
- व्यष्टि अर्थशास्त्र: व्यष्टि अर्थशास्त्र में व्यक्तिगत आर्थिक इकाइयों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है, जैसे एक उपभोक्ता, एक गृहस्थ, एक उत्पादक तथा एक फर्म इत्यादि।
- समष्टि अर्थशास्त्र: समष्टि अर्थशास्त्र में संपूर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर आर्थिक समस्याओं अथवा आर्थिक समूहों के व्यवहार का अध्ययन किया जाता है; जैसे राष्ट्रीय आय, रोज़गार, सामान्य कीमत स्तर आदि।
विशिष्ट अर्थशास्त्र और समष्टि अर्थशास्त्र में अध्ययन किए जाने वाले विषय निम्नलिखित है:
व्यष्टि अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु | समष्टि अर्थशास्त्र की विषय-वस्तु |
1. उपभोक्ता का सिद्धान्त | 1. राष्ट्रीय आय तथा रोज़गार |
2. उत्पादक व्यवहार सिद्धान्त | 2. राजकोषीय और मौद्रिक नीतियाँ |
3. कीमत निर्धारण | 3. अपस्फीति तथा स्फीति |
4. कल्याण अर्थशास्त्र | 4. सरकारी बजट, विनिमय दर और भुगतान शेष |