एक उपभोक्ता दो वस्तुओं का उपभोग करने के लिए इच्छुक हैं। दोनों वस्तुओं की कीमत क्रमश: 4 रुपए तथा 5 रुपए हैं। उपभोक्ता की आय 20 रुपए है:
यदि उपभोक्ता की आय बढ़कर 40 रुपए हो जाती है, परन्तु कीमत अपरिवर्तित रहती है तो बजट रेखा में क्या परिवर्तन होता है?
उपभोक्ता की आय बढ़ने पर बजट रेखा का समीकरण निम्नलिखित प्रकार से बदल जाएगा:
4x1 + 5x2 = 40
इस समीकरण के अनुसार:
4x1 + 5 x 0 = 40
4x1 = 40
4 x 0 + 5x2 = 40
5x2 = 40
x2 = 40/5 = 8
इस प्रकार, उपभोक्ता अपनी आय से वस्तु 1 की अधिकतम 10 और वस्तु 2 की 8 इकाइयाँ खरीद सकेगा। बजट रेखा में निम्नलिखित परिवर्तन होगा:
रेखाचित्र में PQ प्रारंभिक बजट रेखा है। जब उपभोक्ता की आय 20 रूपए से बढ़कर 40 रूपए हो जाती हैं, तो बजट रेखा PQ से बढ़कर P1Q1 हो जाएगी।