एक उपभोक्ता दो वस्तुओं का उपभोग करने के लिए इच्छुक है। दोनों वस्तुओं की कीमत क्रमशः 4 रूपए तथा ₹ 5 रूपए है। उपभोक्ता की आय 20 रूपए है:
- बजट रेखा के समीकरण को लिखिए।
- उपभोक्ता यदि अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 1 पर व्यय कर दे, तो वह उसकी कितनी मात्रा का उपभोग कर सकता हैं ?
- यदि वह अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 2 पर व्यय कर दे तो वह उसकी कितनी मात्रा का उपभोग कर सकता है?
- बजट रेखा की प्रवणता क्या है?
- बजट रेखा का समीकरण निम्नलिखित होगा:
p1x1 + p2x2 = M
4x1 + 5x2 = 20 - यदि वह सम्पूर्ण आय वस्तु 1 पर व्यय कर दे तो x2 = 0, इससे बजट समीकरण में डालने पर:
4x1 + 5x2 = 20
4x1 + 5 x 0 = 20
4x1 = 20
x1 = 20/4 = 5
अतः यदि उपभोक्ता अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 1 पर व्यय कर दे , तो वह उसकी 5 इकाइयों का उपभोग कर सकता हैं। - उपभोक्ता यदि अपनी सम्पूर्ण आय वस्तु 2 पर व्यय कर दे, तो x1 = 0, इससे बजट समीकरण में डालने पर:
4x1 + 5x2 = 20
4 x 0 + 5x2 = 20
5x2 = 20
x2 = 20/5 = 4 - बजट रेखा की प्रवणता: