Sponsor Area

पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन

Question
CBSEHHIMAH9004510

एक आयताकार हाल के फर्श का परिमाप 250 m है। यदि 10 रु प्रति mकी दर से चारों दीवारों पर पेंट कराने की लागत 15000 रूपए है तो इस हॉल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Solution

माना लम्बाई = l,  चौड़ाई  = b,   ऊँचाई  = h
दिया है:   परिमाप  = 250 m
∴          2(l+b) = 250
चारों दीवारों में पेंट की लागत  = 15000 रु.
चारों दीवारों में पेंट की दर  = 10 रु प्रति m2.
चारों दीवारों का क्षेत्रफल  = 15000 over 10 straight m squared space equals space 1500 space straight m squared
और चारों दीवारों का क्षेत्रफल  = 2(l+b) x h
∴          2 left parenthesis straight l plus straight b right parenthesis cross times straight h space equals space 1500
या           250 x h = 1500
या                 straight h space equals space 1500 over 250 space equals 6 straight m
 

Some More Questions From पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन Chapter

1.5m लम्बा, 1.25m चौड़ा और 65 cm गहरा प्लास्टिक का एक डिब्बा बनाया जाना है। इसे ऊपर से खुला रखना है। प्लास्टिक शीट की मोटाई को नगण्य मानते हुए, निर्धारित कीजिए:
(i) डिब्बा बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल।
(ii) इस शीट का मूल्य, यदि 1m2  शीट का मूल्य ₹20 है।

एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमश: 5m, 4m और 3m हैं। 7.50 रूपए प्रति m2 की दर से इस कमरे की दीवारों और छत पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

एक घनाकार डिब्बे का एक किनारा 10 cm लम्बाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमश:  12.5 cm, 10 cm और 8 cm  हैं।
(i) किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है और कितना अधिक है?
(ii) किस डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कम है तथा कितना कम है?

एक छोटा पौधा घर (green house) सम्पूर्ण रूप से शीशे की पट्टियों से (आधार भी सम्मलित है) घर के अंदर ही बनाया गया है और शीशे की पट्टियों को टेप द्वारा चिपका कर रोका गया है। यह पौधा घर 30 cm लम्बा, 25 cm चौड़ा और 25 cm ऊँचा है।