एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमश: 5m, 4m और 3m हैं। 7.50 रूपए प्रति m2 की दर से इस कमरे की दीवारों और छत पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।
कमरे के लिए:
लम्बाई = 5 m
चौड़ाई = 4 m
ऊँचाई = 3 m
चारों दीवारों का क्षेत्रफल = 2(l+b) x h
= 2(5+4) x 3 = 54 m2.
छत का क्षेत्रफल = l x b = 5 x 4 = 20 m2.
सफेदी कराने का कुल क्षेत्र
= 54 + 20 = 74 m2.
सफेदी कराने की दर = 7.50 m2.
सफेदी कराने की कीमत = (74 x 7.50) रु
= ₹555



